App

"सुपरइंटेलिजेंस आ रही है", Meta अधिकारी की बड़ी चेतावनी, कहा- इंसान से तेज दिमाग वाली मशीनों पर काबू रखना होगा मुश्किल

मेटा के चीफ अधिकारी अलेक्जेंडर वांग ने चेतावनी दी है कि जल्द ही ऐसी सुपरइंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी आ रही है जो हर क्षेत्र में इंसान से आगे निकल जाएगी. उन्होंने कहा कि बिना इंसानी रोक-टोक के खुद को बेहतर बनाने वाली मशीनों पर काबू रखना मुश्किल होगा.

"सुपरइंटेलिजेंस आ रही है", Meta अधिकारी की बड़ी चेतावनी, कहा- इंसान से तेज दिमाग वाली मशीनों पर काबू रखना होगा मुश्किल

टेक्नोलॉजी की दुनिया तेजी से बदलते समय के बीच मेटा के चीफ अधिकारी अलेक्जेंडर वांग ने एक बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा है कि एडवांस डिजिटल सिस्टम बनाने के तरीकों पर अब इस पर नए तरीके से सोचने की बहुत जरूरत है.

वांग कहते हैं कि कुछ ही समय में इंसानों के बीच में ऐसी सुपरइंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी होगी, जो किसी भी मामले में इंसानों के काबिलियत से बहुत आगे होगी.

एसे में समय रहते अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इंसानों के लिए इन ताकतवर मशीनों पर अपना कंट्रोल बनाए रखना बहुत मुश्किल हो जाएगा.

अगले एक साल के फैसले तय करेंगे समाज का भविष्य

वांग ने एक्स पर एक पोस्ट किया था जिसमें उनका शिर्षक 'सुपरइंटेलिजेंस आ रही है' था. उसमें उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल के भीतर एआई को लेकर जो बड़े फैसले लिए जाएंगे, उनका समाज पर बहुत गहरा असर पड़ेगा.

उन्होंने सभी टेक कंपनियों से अपील की है कि वे सिर्फ नई टेक्नोलॉजी बनाने की दौड़ में न भागें. इसके साथ ही सुरक्षा, नियमों और सही तालमेल को भी सबसे ऊपर रखें. वांग के मुताबिक अब ये सोचना बहुत जरूरी हो गया है कि हम कैसा भविष्य चाहते हैं और वहां तक कैसे पहुंचेंगे.

गणित की कठिन गुत्थी सुलझने से बदला पूरा नजरिया

जैसा कि हम जानते हैं कि मशीनी दिमाग आज के समय में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी चीज का उदाहरण देने के लिए वांग ने गणित के एक पुराने और कठिन सवाल के बारे में बताया.

वो सवाल ऐसा था कि बहुत बड़े गणित के जानकार उसको हल नहीं कर पाते थे. लेकिन एक स्मार्ट सिस्टम की मदद से रीमैन हाइपोथीसिस जैसे मुश्किल सवाल को सुलझाने का दावा किया गया है.

वांग ने कहा है कि ये सबको भले ही नॉर्मल बात लग रही हो लेकिन ये एआई के तेजी से बढ़ने का बड़ा सबूत है. अब एआई के इंसान से आगे निकलने के लिए सभी तरह की सुविधा है. अब बस खास जानकारी, नए प्रयोग और काम को जमीन पर उतारने की बारी रह गई है.

बिना इंसानी रोक-टोक के खुद को सुधारना बड़ा खतरा

वांग ने बताया कि पिछले दो सालों में कोडिंग, साइबर सुरक्षा और खुद काम करने वाले डिजिटल सहायकों में जबरदस्त तरक्की हुई है. अब ये सिस्टम अलग-अलग क्षेत्रों में बहुत काम के साबित हो रहे हैं.

लेकिन उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि अगर ये सिस्टम बिना किसी इंसानी रोक-टोक के खुद को बेहतर बनाने लगे, तो भविष्य में गंभीर सवाल खड़े हो जाएंगे. 

वांग ने साफ कहा कि ऐसी दुनिया की कल्पना करना बहुत कठिन है, जहां पूरी तरह आजाद होकर खुद को बदलने वाली मशीनों पर इंसान का काबू रह सके.

मशीनों के हाथ में समाज की कमान सौंपना गलत

मेटा के इस वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि फैसला लेने की ताकत मशीनों को सौंपना कोई मजबूरी नहीं होनी चाहिए. टेक की दुनिया को ऐसी टेक्नोलॉजी बनानी चाहिए, जो आम लोगों को ज्यादा ताकत और आगे बढ़ने के नए मौके दे.

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि हमें समाज की कमान पूरी तरह इन स्मार्ट सिस्टम के हाथों में सौंपने के लिए राजी नहीं होना चाहिए. इसके लिए इंडस्ट्री को अपने पुराने रास्ते से हटकर कुछ नया सोचना होगा.

मेटा सुपरइंटेलीजेंस लैब्स की कमान संभाल रहे हैं वांग

बता दें कि अलेक्जेंडर वांग जून 2025 में मेटा के पहले चीफ अधिकारी के तौर पर कंपनी से जुड़े थे और फिलहाल मेटा सुपरइंटेलीजेंस लैब्स का नेतृत्व कर रहे हैं.

इससे पहले वे मशहूर डेटा कंपनी स्केल की स्थापना भी कर चुके हैं. वांग का मानना है कि आने वाले समय की असली चुनौती सिर्फ ज्यादा ताकतवर और तेज सिस्टम बनाना नहीं है. बल्कि ये पक्का करना भी है कि इस टेक्नोलॉजी से इंसान के फ्यूचर पर कोई समस्या न आए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More