App

स्टारडम से पहले की वो सख्त क्लास! नौकरानी के किरदार ने कैसे छुड़ाए थे दीपिका पादुकोण के पसीने? अनुपम खेर ने किया खुलासा

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने हाल ही में एक इवेंट में बताया कि फिल्म 'ओम शांति ओम' से पहले उन्होंने दीपिका पादुकोण को एक्टिंग क्लासेस दी थीं. इस दौरान एक्ट्रेस उनसे काफी फ्रस्ट्रेट हो गई और उनकी रोने जैसी हालत हो गई थी.

स्टारडम से पहले की वो सख्त क्लास! नौकरानी के किरदार ने कैसे छुड़ाए थे दीपिका पादुकोण के पसीने? अनुपम खेर ने किया खुलासा

दीपिका पादुकोण आज हिंदी सिनेमा की बड़ी स्टार हैं. लेकिन एक समय ऐसा था, जब एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए उन्हें भी सख्त ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा था. गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के एक पैनल डिस्कशन में एक्टर अनुपम खेर ने दीपिका से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि कैसे अपने एक्टिंग स्कूल में एक प्रैक्टिकल एक्सरसाइज के दौरान हाउस हेल्प का किरदार निभाते-निभाते दीपिका परेशान हो गई थीं और लगभग रोने की स्थिति में आ गई थीं, लेकिन उसी ट्रैनिंग ने उन्हें एक्टिंग की असली अहमियत समझाई.


साल 2007 में फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओम शांति ओम' से शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखने से पहले दीपिका ने मुंबई स्थित अनुपम खेर के संस्थान 'एक्टर प्रिपेयर्स' में तीन महीने का कोर्स किया था. उस समय वो दूसरे बैच में जुड़ी थीं और पहले ही एक पॉपुलर मॉडल के रूप में पहचान बना चुकी थीं. 

अनुपम के मुताबिक, मॉडलिंग और अच्छे परिवार की वजह से दीपिका के हर काम में एक खास नजाकत और सलीका झलकता था, जिसके चलते कई बार उनका अंदाज असली लगने के बजाए बनावटी या ज्यादा सजा-धजा सा लगता था.

अनुपम की स्टूडेंट थीं दीपिका पादुकोण

अनुपम किस्से को शेयर करते हुए आगे कहा, 'दीपिका पादुकोण दूसरे बैच में हमारी स्टूडेंट थीं. वो एक जानी-मानी मॉडल थीं. फराह ने उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया. ये 3 महीने का कोर्स था. क्योंकि दीपिका एक मॉडल थीं और बहुत पढ़े-लिखे बैकग्राउंड से थीं, इसलिए वो बहुत सलीकेदार और ठीक-ठाक थीं. वो सब कुछ ठीक से करती थीं. वो चाय का कप भी उसी स्टाइल से उठाती थीं. कभी-कभी, यकीन नहीं होता था.'

anupam

क्लास में दीपिका को दिया हाउस हेल्पर का रोल

अनुपम खेर ने बताया कि एक ट्रैनिंग सेशन के दौरान उन्होंने दीपिका को फर्श साफ करने वाली हाउस हेल्पर की भूमिका निभाने को कहा. जब उन्हें लगा कि दीपिका उस काम को भी जरूरत से ज्यादा स्टाइल के साथ कर रही हैं, तो उन्होंने अपनी घर की कामवाली को ही क्लास में बुला लिया, ताकि स्टूडेंट देख सकें कि ये काम असलियत में कैसे किया जाता है.

deepika

अनुपम ने कहा, 'एक दिन, मैं क्लास ले रहा था और मैंने उसे एक नौकरानी का रोल करने को कहा, जिसे बस फर्श साफ करना है. वो ये भी बड़े मजे से कर रही थी. फिर, मैंने अपनी हाउस हेल्पर को बुलाया और उसे फर्श साफ करने को कहा. उसने पूरे यकीन के साथ ये किया.'

जब तक भरोसा नहीं हुआ, तब तक जारी रही एक्सरसाइज

ये ट्रैनिंग यहीं नहीं रुकी, बल्कि अनुपम ने दीपिका से कहा कि वो इसे तब तक दोहराते रहेंगे, जब तक उन्हें ये महसूस न हो कि वो सचमुच उस किरदार में जी रही हैं. इस दौरान दीपिका खीझ उठीं और उनकी आंखों में आंसू आने जैसी हालत बन गई, मगर आखिरकार उन्होंने उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म कर दिखाया.

anupam and deepika

अनुपम ने कहा, 'मैंने दीपिका से कहा कि हम ये एक्सरसाइज तब तक करेंगे, जब तक मुझे यकीन न हो जाए कि तुम सच में इसे कर रही हो. शुरू में वो फ्रस्ट्रेट हो गई थी, और उसकी आंखों में लगभग आंसू आ गए थे. लेकिन, उसने ये किया और मुझे थैंक यू कहा. तुम्हें ये करना ही होगा. तुम्हें लगातार प्रैक्टिस करनी होगी और फिर भी काम पाने के लिए स्ट्रीट स्मार्ट होना होगा.' 

दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के अपोजिट 'ओम शांति ओम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. फराह खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2007 में सिनेमाघरों में आई थी और ऑडियंस के बीच बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More