App

राजस्थान में 'गांव की सरकार' का महासंग्राम: गजेंद्र शेखावत की सासू मां बनीं सरपंच, जानें किसे कितने वोटों से हराया?

राजस्थान पंचायत चुनाव-2026 में सरपंच पद के लिए 86.48 फीसदी मतदान हुआ, जो जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव से 17.07 प्रतिशत अंक अधिक है. नागौर, डूंगरपुर, सीकर और कोटपूतली-बहरोड़ में कई उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.

राजस्थान में 'गांव की सरकार' का महासंग्राम: गजेंद्र शेखावत की सासू मां बनीं सरपंच, जानें किसे कितने वोटों से हराया?
Image Credit: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सासू मां ने मारी बाजी.

राजस्थान में पंचायत चुनाव-2026 के दौरान गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के मुकाबले सरपंच पद के लिए हुए मतदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. खास बात यह रही कि दोनों चुनावों में मतदाताओं की संख्या समान होने के बावजूद सरपंच चुनाव में मतदान का प्रतिशत 17.07 अंक अधिक रहा. प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सरपंच चुनाव के नतीजे भी सामने आने लगे हैं. नागौर, डूंगरपुर, सीकर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले की कई ग्राम पंचायतों में नए सरपंच निर्वाचित हुए हैं.

सरपंच चुनाव में 86.48 फीसदी मतदान, जिला परिषद चुनाव से 17.07 अंक ज्यादा
पंचायत चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक, 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान हुआ था. इस दौरान कुल 69.41 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वहीं, 30 अक्टूबर को हुए सरपंच चुनाव में मतदान का आंकड़ा बढ़कर 86.48 फीसदी पहुंच गया.

दोनों चुनावों में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 78 हजार 364 थी. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में 2 लाख 62 हजार 641 मतदाताओं ने वोट डाले थे. इसके मुकाबले सरपंच चुनाव में 3 लाख 27 हजार 224 लोगों ने मतदान किया. इस तरह गांव का मुखिया चुनने के लिए मतदाताओं में ज्यादा उत्साह नजर आया.

नागौर: दधवाड़ा में सुरज्ञान कंवर ने दर्ज की जीत
नागौर जिले की मेड़ता रोड गोटन पंचायत समिति की दधवाड़ा ग्राम पंचायत से सुरज्ञान कंवर सरपंच निर्वाचित हुई हैं. वह केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सासू मां हैं. उन्होंने 737 वोटों से जीत दर्ज की.

डूंगरपुर: गेसू का वागा, माना तलाई और गलंदर में ये बने सरपंच
डूंगरपुर जिले में भी सरपंच चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं. गामड़ी अहाड़ा पंचायत समिति की गेसू का वागा ग्राम पंचायत से चम्पा देवी ने जीत हासिल की. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कोकिला को 98 मतों से हराया. इसी पंचायत समिति की माना तलाई ग्राम पंचायत में संगीता कोटेड सरपंच निर्वाचित हुईं. वहीं, गलंदर ग्राम पंचायत में अनीता रोत ने जीत दर्ज कर सरपंच पद हासिल किया.

सीकर: पाटन पंचायत समिति की इन पंचायतों में आए नतीजे
सीकर जिले की नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र की पाटन पंचायत समिति में भी कई ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित हुए हैं. हसामपुर से रामनिवास यादव (1153), डोकन से सुंदेरी देवी (317), दलपतपुरा से भूपसिंह गुर्जर (233), न्योराणा से महेश कुमार गुर्जर (64), घासीपुरा से भगवती (268), नारदा से राजबाला मीणा (214) और छाजा की नांगल से हंसा (17) विजयी रहीं.

इसके अलावा स्यालोदड़ा से सुवा (341), किशोरपुरा से प्रेम (539), मोठूका से रेखा (126), राजपुरा से नरेश कुमार वर्मा (319), रामसिंहपुरा से घनश्याम यादव (373), लादी का बास से मनीषा देवी (191), कोला की नांगल-काचरेड़ा से शालू वर्मा (258), डूंगा की नांगल से ललिता देवी (451), बेगा की नांगल से नेहा यादव (94), जीलो से शांति देवी (751) और डाबला से जयराम सिंह (496) विजयी हुए.

खंडेला में किसे मिली सरपंच पद की जिम्मेदारी?
सीकर की खंडेला पंचायत समिति क्षेत्र में भी कई ग्राम पंचायतों के नतीजे सामने आए हैं. लोहरवाड़ा से रोहिताश सैनी ने 329 मतों से जीत हासिल की. गोरिया से सीमा देवी, सौंथलिया से विनोद कुमार वर्मा और शाहपुरा से हीरालाल वर्मा (45 मतों से) विजयी हुए.

पटवारी का बास से मंजू देवी पत्नी विजयपाल बुरड़क ने 413 मतों से जीत दर्ज की. उदयपुरा से सतपाल वर्मा, सुखपुरा से राजुडी देवी (83 मतों से), दुल्हेपुरा से सुमन शर्मा (604 मतों से) और लाखनी से सुनीता देवी सरपंच निर्वाचित हुईं.

श्रीमाधोपुर में भी घोषित हुए कई परिणाम
श्रीमाधोपुर क्षेत्र में जोरावरनगर से चांद कंवर ने 37 मतों से जीत दर्ज की. कंचनपुर से संगीता यादव 1187, कल्याणपुरा से प्रमोद कुमार 360, कोटड़ी सिमारला से पूजा प्रजापत 276 और हांसपुर से हंसराज कटारिया 289 मतों से विजयी घोषित हुए.

नांगलभीम से पूरणमल सैनी ने 1069 मतों से जीत हासिल की. कल्याणपुरा (थोई) से मंजू देवी 344, रामपुरा थोई से मनीषा वर्मा 47, थोई से महेश खटीक 961 और डेरावाली से धीरज कंवर 77 मतों से विजयी रहीं.

वहीं, भारणी से किरण देवी 691, महरोली से जितेंद्र सिंह शेखावत 794, सिमारला जागीर से नान्छी देवी 1017 और मऊ से दुर्गा कंवर 587 मतों से जीतकर सरपंच बनीं. रतनपुरा से शिवपाल वर्मा ने 73, खुर्मपुरा से श्यामलाल यादव ने 286, नांगल से गीता देवी ने 390, सिहोड़ी से पूजा शर्मा ने 198, करड़का से सुरेंद्र यादव ने 139 और बड़ी ढाणी से ज्ञानी देवी ने 355 मतों से जीत दर्ज की.

बानसूर की बासना पंचायत में मीरा बनीं सरपंच
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र की बासना ग्राम पंचायत का परिणाम भी घोषित हो गया है. यहां मीरा सरपंच निर्वाचित हुईं. ग्राम पंचायत में कुल 1730 वोट पड़े थे. इनमें मीरा को 866 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं बबीता आर्य को 476 वोट प्राप्त हुए. इस तरह मीरा ने 390 मतों के अंतर से जीत हासिल की.

राजस्थान में सरपंच चुनाव के नतीजों के साथ ही गांवों को नए जनप्रतिनिधि मिल रहे हैं. मतदान के आंकड़े बताते हैं कि गांव का मुखिया चुनने के लिए मतदाताओं ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव की तुलना में अधिक उत्साह दिखाया.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More