App

हार बर्दाश्त नहीं हुई तो फूंक दी मजिस्ट्रेट की गाड़ी: बांसवाड़ा में सरपंच चुनावी नतीजों के बाद बवाल, पथराव और आगजनी से दहला इलाका

बांसवाड़ा के छोटी सरवा स्थित बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर सरपंच चुनाव के नतीजे के बाद विवाद हो गया. उपद्रव में जोनल मजिस्ट्रेट समेत तीन गाड़ियों में आग लगाई गई. पुलिस ने कई लोगों को डिटेन किया.

हार बर्दाश्त नहीं हुई तो फूंक दी मजिस्ट्रेट की गाड़ी: बांसवाड़ा में सरपंच चुनावी नतीजों के बाद बवाल, पथराव और आगजनी से दहला इलाका
Image Credit: बांसवाड़ा में उपद्रवियों का तांडव.

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवा स्थित बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर सरपंच चुनाव के नतीजे आने के बाद विवाद हो गया. हार के बाद विवाद बढ़ने की जानकारी सामने आई है. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि उपद्रवियों ने जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित दो अन्य वाहनों में आग लगा दी.

तीन गाड़ियों में लगाई आग, पथराव भी
जानकारी के अनुसार, उपद्रव के दौरान कई वाहनों पर पत्थरबाजी भी की गई. जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी आग की लपटों में घिरकर धू-धू कर जलने लगी. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

भारी पुलिस बल तैनात, कई लोग डिटेन
आगजनी की घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. कुशलगढ़ एसडीएम मुकेश कुमार मीणा भी घटनास्थल पर मौजूद रहे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को डिटेन किया है. फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

खबर अपडेट की जा रही है....
 

Reporter- Ajay Ojha

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More