App

बिहार में धीरे-धीरे बढ़ने लगी ठंड, दिन में खिली धूप तो सुबह छाया कोहरा, और लुढ़केगा न्यूनतम तापमान

बिहार में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है. राज्य में ठंड की शुरुआत हो चुकी है और सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहने की संभावना है.

बिहार में धीरे-धीरे बढ़ने लगी ठंड, दिन में खिली धूप तो सुबह छाया कोहरा, और लुढ़केगा न्यूनतम तापमान
Image Credit: बिहार वेदर अपडेट (AI IMAGE)

बिहार में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है और मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. आज 17 नवंबर को बिहार के सभी जिलों में मौसम एकदम साफ यानी कि शुष्क रहने वाला है. आज बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है और मौसम विभाग की तरफ से कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. सुबह-सुबह राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरा छाया हुआ है, जिससे सुबह के वक्त हल्की ठंडक महसूस की जा रही है.

कैसा रहेगा बिहार में तापमान का हाल?

आज दिनभर धूप खिली रहेगी, जिससे दिन में मौसम सुहाना रहेगा लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होगा. अगर तापमान की बात करें तो बिहार के ज्यादातर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि कुछ जगहों पर यह 34 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है. वहीं रात और सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

न्यूनतम तापमान में अब होगी गिरावट

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में रात के तापमान यानी न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी. हालांकि, दिन के तापमान में अगले 4-5 दिनों तक कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. कुल मिलाकर आज का दिन साफ रहेगा और लोगों को धीरे-धीरे बढ़ती हुई ठंड का अहसास होने लगेगा.

पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज- अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर- अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा- अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान.

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल- अधिकतम तापमान 28- 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद- अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18- 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया- अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More