App

यूपी में सुबह-शाम घने कोहरे का अलर्ट, कब बढ़ेगी ठंड? जानें नोएडा से लखनऊ तक मौसम का हाल

यूपी में 17 नवंबर को मौसम साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी और पश्चिमी यूपी में घने कोहरे का अलर्ट है. जानिए लखनऊ, नोएडा, कानपुर, वाराणसी और दिल्ली-NCR के मौसम का हाल.

यूपी में सुबह-शाम घने कोहरे का अलर्ट, कब बढ़ेगी ठंड? जानें नोएडा से लखनऊ तक मौसम का हाल
Image Credit: UP Weather Today

यूपी में कोहरे का अलर्ट: उत्तर प्रदेश में ठंड दस्तक दे दी है. कई हिस्सों में तापमान कम होने के साथ कोहरे का भी दौर जारी हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आने वाले दिनों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है.यूपी में 17 नवंबर को दिन का मौसम साफ रहने का अनुमान है. धूप खिलेगी, बारिश की कोई संभावना नहीं है.  लेकिन सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है.

पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहेगा. इससे सुबह सड़कों पर दृश्यता कम होगी. हाईवे और खुले इलाकों में वाहन चालकों को खास सावधानी बरतनी होगी. कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है. नोएडा में आज हवा में ठिठुरन बढ़ गई है. सुबह-सुबह जैकेट की जरुरत महसूस हुई.

लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा, दिन में धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रह सकता है. नोएडा-गाजियाबाद में भी मौसम शुष्क रहेगा. यहां अधिकतम 28 और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है. वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज और आगरा में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन में तेज धूप से मौसम सामान्य रहेगा. अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रहेगा. हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड और कहीं-कहीं कोहरा देखने को मिल सकता है.

दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के बाद मौसम बदल गया है. अब ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आएगी. 21 नवंबर तक सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है.

22 तक मौसम रहेगा शुष्क

22 नवंबर तक यूपी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे गिरावट से सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी. यानी दिन में धूप और सुबह-शाम कोहरा  रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More