SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सरदारशहर में एक्सरसाइज करते हुए प्रिंसिपल की मौत: ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते अचानक गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम

चूरू के सरदारशहर में ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते समय 49 वर्षीय सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य बीरबलराम मेघवाल अचानक गिर पड़े. उन्हें राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना का CCTV वीडियो सामने आया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Oct 14, 2026, 04:07 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 04:23 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Sardarshahar, Churu News: चूरू के सरदारशहर में जिम में एक्सरसाइज करते समय एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की अचानक गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी वीडियो में प्रधानाचार्य जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते नजर आ रहे हैं.

ट्रेडमिल पर दौड़ते समय अचानक गिरे प्रिंसिपल 
इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसलता है और वह नीचे गिर पड़ते हैं. घटना के बाद उन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना के बाद परिजनों में शोक छा गया.

यह भी पढ़ेंः 2 दिन पहले गूंजी किलकारी, घर पहुंचने से पहले उजड़ गया परिवार! मां-पिता और नवजात की मौत

आसपालसर स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर थे कार्यरत 
सरदारशहर पुलिस थाने के एएसआई धर्मवीर ने बताया कि नीमरासर निवासी गौरीशंकर पुत्र मांगीलाल मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उनके बड़े भाई 49 वर्षीय बीरबलराम मेघवाल आसपालसर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे. वह अपने परिवार के साथ सरदारशहर में रहते थे.

जिम में एक्सरसाइज के दौरान सिर में लगी चोट
रिपोर्ट के अनुसार, बीरबलराम मेघवाल मंगलवार शाम को फिटनेस जिम में एक्सरसाइज करने गए थे. इस दौरान वह ट्रेडमिल मशीन पर दौड़ रहे थे. अचानक उनका पैर फिसल गया और वह फर्श पर गिर पड़े. गिरने से उनके सिर में चोट आई. जिम में मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ेंः 3 साल से बेटे को न्याय का इंतजार: 7 दिन से भूखी मां और 80 साल की नानी, अब नेताओं से लगाई गुहा

ट्रेडमिल पर दौड़ते प्रिंसिपल का CCTV वीडियो आया सामने
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में बीरबलराम मेघवाल ट्रेडमिल पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान अचानक वह संतुलन खोकर नीचे गिर जाते हैं. घटना के बाद उनकी मौत की खबर क्षेत्र में फैल गई और परिचितों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई.

मौत की वजह की पुष्टि नहीं
स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रधानाचार्य की मौत की वजह हृदय गति रुकना भी हो सकती है. हालांकि, अभी तक मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बीरबलराम मेघवाल की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है. 

Report-Navratan Prajapat

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES