भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /राजनीति की पिच से लेकर सेना की कमान तक: लेफ्टिनेंट सचिन पायलट ने बर्थडे पर शेयर की खास यादें

राजनीति की पिच से लेकर सेना की कमान तक: लेफ्टिनेंट सचिन पायलट ने बर्थडे पर शेयर की खास यादें

कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने अपने जन्मदिन पर 2012 में टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन मिलने की याद साझा की. उन्होंने 124 सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर गर्व जताया. पायलट को बाद में कैप्टन और फिर मेजर के पद पर प्रमोशन मिला. उनके पिता राजेश पायलट भी भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर रह चुके थे.

Written BySneha Aggarwal
Published: Sep 07, 2026, 04:08 PM IST|Updated: Sep 09, 2026, 09:38 AM IST
joinshare
राजनीति की पिच से लेकर सेना की कमान तक: लेफ्टिनेंट सचिन पायलट ने बर्थडे पर शेयर की खास यादें
Image Credit: Sachin Pilot

About the Author

    Sneha Aggarwal

    Sneha Aggarwal

    मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Rajasthan News: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने सोमवार यानी 6 सितंबर को अपने जन्मदिन पर टेरिटोरियल आर्मी से जुड़ने के दिन को याद किया. सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए साल 2012 में सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन मिलने के अनुभव को साझा किया. उन्होंने अपनी यूनिट 124 सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने को गर्व की बात बताया.

    प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए पायलट ने लिखा कि साल 2012 में इसी दिन तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल विक्रम सिंह ने उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन किया था. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में काम करते हुए सेना में कमीशन मिलना अपने आप में कई चुनौतियों और जिम्मेदारियों से भरा अनुभव रहा था.

    उन्होंने कहा कि लोगों के प्रति राजनीतिक जिम्मेदारियों और सेना की सेवा के लिए जरूरी अनुशासन और समर्पण के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं था. हालांकि, यह सफर उनके लिए गर्व और दृढ़ संकल्प से भरा रहा था.

    सचिन पायलट ने टेरिटोरियल आर्मी कब की थी जॉइन? 
    सितंबर 2012 में सचिन पायलट ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए टेरिटोरियल आर्मी जॉइन की थी. उनको लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला था. इसके बाद में उनको कैप्टन के पद पर प्रमोशन मिला था. अक्टूबर साल 2023 में सचिन पायलट ने मेजर पद पर प्रमोशन के लिए एग्जाम दिया था और अब वे मेजर के पद पर हैं. सचिन पायलट हर साल कुछ समय अपनी निर्धारित यूनिट में सेवाएं देते हैं. वे दिल्ली कैंट में स्थित अपनी यूनिट में जाकर सैन्य बैठकों और अन्य गतिविधियों में भी शामिल होते हैं.

    पायलट की 124 सिख रेजिमेंट का पंजाब से क्या है कनेक्शन?
    सचिन पायलट को हाल ही में कांग्रेस ने पंजाब का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है. इसके बाद उनके जन्मदिन पर 124 सिख रेजिमेंट का जिक्र राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है. सिख रेजिमेंट का पंजाब से भावनात्मक और ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है. ऐसे में सचिन पायलट का अपनी यूनिट पर गर्व जताना उनके नए पंजाब प्रभारी की भूमिका से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

    क्या सचिन पायलट के परिवार का भी सेना से रहा है नाता? 
    सचिन पायलट का परिवार सेना से जुड़ा रहा है. उनके पिता राजेश पायलट राजनीति में आने से पहले भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर थे. उन्होंने फाइटर पायलट के तौर पर भारत-पाक युद्ध के दौरान कई हवाई अभियानों में हिस्सा लिया था.

    क्या है टेरिटोरियल आर्म और इसमें कैसे होते हैं शामिल?
    टेरिटोरियल आर्मी एक वॉलंटियर सैन्य सेवा है, जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सेना की तरह चयन प्रक्रिया देनी होती है. इसके लिए लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक और मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया पूरी करनी होती है. लिखित परीक्षा में पास होने वालों को आर्मी की ट्रेनिंग दी जाती है. टेरिटोरियल आर्मी में अफसर बनने के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन जरूरी है, जिसके बाद लिखित परीक्षा और अन्य निर्धारित चरणों को पास करना होता है.

    क्या युद्ध की स्थिति में सचिन पायलट को भी मोर्चे पर जाना पड़ सकता है?
    टेरिटोरियल आर्मी के अधिकारियों और जवानों को जरूरत पड़ने पर सैन्य ड्यूटी के लिए बुलाया जा सकता है. युद्ध या किसी आपात स्थिति में सरकार और सेना की जरूरत के अनुसार टेरिटोरियल आर्मी के सदस्यों को भी सेवाएं देनी पड़ सकती हैं. ऐसे में सचिन पायलट को भी अपनी रैंक और यूनिट के अनुसार सैन्य जिम्मेदारी निभानी होगी और जहां सेना की ओर से तैनाती दी जाएगी, वहां सेवा देनी पड़ सकती है.

    क्या टेरिटोरियल आर्मी में मिलती है नियमित सैलरी?
    टेरिटोरियल आर्मी में नियमित रूप से हर महीने वेतन नहीं मिलता है. इसमें शामिल अधिकारी और जवान जरूरत के मुताबिक अपनी यूनिट में सेवाएं देते हैं. जब उन्हें सैन्य ड्यूटी के लिए बुलाया जाता है, तब उनकी रैंक के अनुसार वेतन और अन्य निर्धारित सुविधाएं दी जाती हैं.

    इसमें नेताओं से लेकर आम नागरिक और सरकारी कर्मचारी तक शामिल हो सकते हैं. हालांकि सरकारी कर्मचारी या अधिकारी को टेरिटोरियल आर्मी से जुड़ने के लिए अपने विभाग से आवश्यक अनुमति लेनी होती है. 

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    sachin pilot