SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर: 3 दिन बारिश, तेज हवाओं के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 से 16 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बादल गरजने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. बीकानेर और जयपुर के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं. जानें मौसम का ताजा अपडेट.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Oct 14, 2026, 01:07 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 01:11 PM IST
Image Credit: AI Created
Join

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 से 16 अक्टूबर के दौरान राज्य के कई जिलों में बादल गरजने, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी होने की संभावना है.

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान में 14 और 15 अक्टूबर को मौसम का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है और पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में 14 से 16 अक्टूबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है.

बीकानेर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना 
नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में 14 और 15 अक्टूबर को मौसम बदल सकता है. इन इलाकों में बादल गरजने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं.

यह भी पढ़ें- अकाल के मुहाने पर राजस्थान: मानसून की बेरुखी से गहराया जल संकट, इन 11 जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा

16 अक्टूबर तक जयपुर और भरतपुर में बारिश के आसार 
पूर्वी राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है. जयपुर और भरतपुर के जिलों में 14 से 16 अक्टूबर के दौरान बादल गरजने और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. वहीं, 15 अक्टूबर को जयपुर के ग्रामीण इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान में 16 अक्टूबर से मौसम शुष्क रह सकता है. वहीं, पूर्वी राजस्थान में 17 अक्टूबर से मौसम के शुष्क होने के आसार हैं, जिससे पहले पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और बादल गरजने की गतिविधियां देखी जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जयपुर से बीकानेर तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने दी किसानों को मौसम सलाह
बदलते मौसम को देखते हुए बीकानेर और शेखावाटी इलाकों के किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पककर तैयार हो चुकी फसलों को खुले आसमान के नीचे रखने से बचें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES