App

शराब ठेके के सेल्समैन को दिनदहाड़े लगा दी आग! जिंदा जलाने के लिए फेंकी पेट्रोल से भरी बोतल, रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

जयपुर ग्रामीण के किशनगढ़ रेनवाल में बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्समैन कैलाश सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया. उसे जयपुर रेफर किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है.

शराब ठेके के सेल्समैन को दिनदहाड़े लगा दी आग! जिंदा जलाने के लिए फेंकी पेट्रोल से भरी बोतल, रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Image Credit: Jaipur Crime News

जयपुर ग्रामीण के किशनगढ़ रेनवाल में शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है. करड़ रोड स्थित शराब ठेके पर बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन कैलाश सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. अचानक हुए इस हमले में सेल्समैन गंभीर रूप से झुलस गया. उसे पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

बाइक पर आए बदमाशों ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

जानकारी के अनुसार, घटना करड़ रोड स्थित शराब ठेके की है. यहां कैलाश सिंह सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था. इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवक वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पेट्रोल से भरी बोतल सेल्समैन पर फेंकी और आग लगा दी. अचानक हुए हमले में कैलाश सिंह आग की चपेट में आ गया. आग इतनी फैल गई कि ठेके में रखी शराब की बोतलें भी इसकी चपेट में आ गईं. घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने सेल्समैन को बचाने की कोशिश की.

 

 

गंभीर हालत में जयपुर किया रेफर

हमले में कैलाश सिंह बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया. स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया. फिलहाल जयपुर में उसका इलाज चल रहा है.

पुरानी रंजिश की आशंका, पुलिस कर रही जांच

वारदात की सूचना मिलने के बाद रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. शुरुआती तौर पर इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, हमले की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं. पुलिस उनकी पहचान करने और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. मामले में जांच जारी है.


 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More