SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सांसद राहुल कस्वां का राजेंद्र राठौड़ पर तंज: बोले- गांवों में झूठी घोषणाएं कर रहे काका

चूरू के सादुलपुर में पंचायत राज चुनाव को लेकर लुटाना-मगनी गांव में कांग्रेस की चुनावी सभा आयोजित हुई. सांसद राहुल कस्वां ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर निशाना साधते हुए उनकी घोषणाओं को झूठा बताया.

Written By Aman Singh
Published: Nov 01, 2026, 03:54 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 04:05 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

राजस्थान के चूरू के सादुलपुर पंचायत राज चुनाव को लेकर लुटाना-मगनी गांव में कांग्रेस की चुनावी सभा आयोजित हुई. सभा में चूरू सांसद राहुल कस्वां ने शिरकत कर कांग्रेस प्रत्याशी रवीना रेप्सवाल के समर्थन में ग्रामीणों से वोट देने की अपील की. सभा में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया भी मौजूद रहीं. चुनावी सभा के दौरान सांसद राहुल कस्वां ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर तीखे तंज कसे.

गंदे पानी के तालाब को लेकर बड़ी घोषणा

सांसद राहुल कस्वां ने गांव की वर्षों पुरानी समस्या का जिक्र करते हुए गोरी दादी मंदिर के सामने बने गंदे पानी के तालाब को लेकर बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस स्थान पर गंदे पानी की समस्या समाप्त कर सार्वजनिक चौक विकसित करवाने के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपए दिए जाएंगे. इस घोषणा पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की.

यह भी पढ़ें- दिल्ली महारैली में राजस्थान कांग्रेस दिखाएगी ताकत: 1 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य

काका गांवों में झूठी घोषणाएं कर रहे हैं- सांसद राहुल कस्वां

सभा को संबोधित करते हुए सांसद राहुल कस्वां ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि काका गांवों में झूठी घोषणाएं कर रहे हैं, उनके चक्कर में मत पड़ना. पानी की टंकी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गांव में पहले से पानी की टंकी बनी हुई है, लेकिन उसमें अभी तक पाइपलाइन नहीं डाली जा रही है. जब पहले से बनी टंकी का ही ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा, तो नई टंकी की घोषणाओं का क्या फायदा. सांसद ने भाजपा नेताओं की घोषणाओं और विकास के दावों पर सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने किया राजस्थान मंडप का अवलोकन, पर्यटन और हस्तशिल्प की देखी झलक

भाजपा नेताओं पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप

पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने भीमसेन डैम के मुद्दे पर कहा कि सरकारी जमीन पर डैम का निर्माण हो सकता है. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अपनी बात रखते हुए ग्रामीणों को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया.

सभा के अंत में सांसद राहुल कस्वां और पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने पंचायत समिति सदस्य वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रवीना रेप्सवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया. लुटाना-मगनी की इस चुनावी सभा में विकास कार्यों की घोषणाओं के साथ-साथ भाजपा पर राजनीतिक हमले भी चर्चा का केंद्र रहे.

Reporter- Navratan Prajapat

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES