)
बीजेपी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडी गठबंधन की रैली पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को जमकर घेरा. रामलीला मैदान के आकार का गणित समझाते हुए बीजेपी ने कहा कि रैली में 10 लाख लोग आने का दावा किया गया. जबकि वहां पर 20 हजार से ज्यादा लोग नहीं जुटे थे.
इंडी गठबंधन की रैली पर धावा बोलते हुए बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'हम सुबह से इंडी गठबंधन की इस रैली को देख रहे थे और राहुल गांधी का भाषण भी ध्यान से सुन रहे थे. लेकिन आखिरकार, यह पूरी तरह से समय की बर्बादी ही लगा.'
BJP National Spokesperson Dr. @sambitswaraj addresses a press conference in New Delhi. https://t.co/3trcUYS2BV
— BJP LIVE (@BJPLive) November 1, 2026
रामलीला मैदान की रैली में 10 लाख लोग आने के कांग्रेस के दावे का मखौल उड़ाते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'आप बैकग्राउंड में देख सकते हैं कि रामलीला मैदान का 40 प्रतिशत हिस्सा यानी वहां की 40% जगह खाली थी. राहुल गांधी और उनकी टीम ने दावा किया था कि 10 लाख लोग आएंगे. लेकिन शाम 3:30 से 4 बजे तक 28 हजार कुर्सियों में से लगभग 5,000–7,000 कुर्सियां खाली थीं. 10 लाख लोगों की उपस्थिति के कांग्रेस के दावे के पीछे की यही सच्चाई है...'
कांग्रेस की कार्यशैली की पोल खोलते हुए संबित पात्रा ने कहा, 'वे 10 लाख लोग कहां थे? हमें दिखाइए. ऐसे हथकंडों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बनता. PM का मतलब सिर्फ 'प्राइम मिनिस्टर' नहीं होता. P का मतलब 'पसीना' और M का मतलब 'मेहनत' होता है. एक प्रधानमंत्री पसीने और कड़ी मेहनत से बनता है. इतनी सारी पार्टियों और झंडों को एक साथ लाने के बावजूद, वे 10 लाख लोगों को जुटा नहीं सके.'
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों को बीजेपी प्रवक्ता ने तथ्यों के साथ खारिज किया. सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का चुनाव अवैध था. 2024 के चुनावों के दौरान ज्ञानेश कुमार वहां थे भी नहीं. वे 2025 में चुनाव आयुक्त बने हैं. अगर 2024 का चुनाव अवैध था, तो राहुल गांधी भी एक अवैध नेता प्रतिपक्ष हैं और उनके सभी सांसद अवैध हैं.'
संबित पात्रा ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, 'अगर कोई चुनाव अवैध है, तो उसे अदालत में चुनौती दीजिए. मुझे राहुल गांधी, कांग्रेस या किसी भी इंडिया गठबंधन की पार्टी द्वारा 2024 के चुनाव को चुनौती देने वाली एक भी याचिका दिखाइए. आप ढाई साल बाद रामलीला मैदान में खड़े होकर किसी चुनाव को अवैध घोषित नहीं कर सकते.'
राहुल गांधी के शिव प्रेम की असलियत बताते हुए संबित पात्रा ने कहा, 'आजकल राहुल कुछ ज्यादा शिवराग गाते हुए दिख रहे हैं. वे बार-बार शिव बारात की बात कर रहे हैं. लेकिन उन्हें शिव बारात और शिव तांडव के बीच का अंतर ही पता नहीं है. अपने भाषण में वे कहते हैं कि सब लोगों को शिव तांडव में आने का हक है. जबकि भगवान शिव तांडव तभी करते हैं, जब धरती पर प्रलय आने वाली हो. वे यह तांडव अकेले करते हैं और इसमें कोई भी अन्य जीव शामिल नहीं होता. उनके तांडव का अर्थ सब कुछ खत्म हो जाना होता है.'