)
इंडी गठबंधन की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'चलो दिल्ली' रैली में कई ऐसे चटपटे मामले सामने आए, जिसे देखकर लोग मुस्करा उठे. मंच पर भाषण के दौरान जब लोग शोर-शराबा कर रहे थे तो उन्हें चुप कराने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐसा नुस्खा अपनाया कि लोगों की हंसी छूट गई. भाषण दे रहे खरगे ने कहा कि अगर लोगों ने उनकी बात आराम से सुनी तो वे अपनी स्पीच 5 मिनट में खत्म कर देंगे वरना वे एक घंटे तक भाषण देते रहेंगे. उनके ऐसा कहते ही सामने शांति छा गई. ऐसा महसूस हुआ, जैसे लोग खरगे का इशारा समझ गए हैं और वे उन्हें ज्यादा न सुनना चाहते हों. लोगों के शांत होने पर खरगे ने अपना भाषणा पूरा किया.
मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए खरगे ने कहा कि महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों और युवाओं के वोट छीनने की कोशिश की जा रही है. इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए हैं. वे इस अन्याय के खिलाफ आखिर तक लड़ेंगे और जनता को उसका अधिकार दिलाकर ही रहेंगे.
मोदी-शाह ने युवाओं, महिलाओं और दलितों के वोट छीनने की कोशिश की है। वो ज्ञानेश कुमार के जरिए लोगों के वोट डिलीट करवा रहे हैं, इसलिए हम ज्ञानेश को पद से हटाने के लिए यहां एकजुट हुए हैं। नरेंद्र मोदी चाहे लाख कोशिश कर लें.. जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देगा, हम चुप नहीं बैठेंगे- लड़ते रहेंगे। : INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge 📍 रामलीला मैदान, दिल्ली
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बरसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने वोट चोरी की है और ज्ञानेश कुमार ने इस काम में उसका साथ दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ज्ञानेश को बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाएंगे. उन्हें अपने पद से हटना ही होगा.
खरगे ने कहा कि सरकार ताकत के बल पर विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस इससे कभी नहीं डरेगी और वोट चोरी के खिलाप अपनी आवाज उठाती रहेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि केवल केंद्र ही नहीं बल्कि यूपी, बिहार, बंगाल और महाराष्ट्र में वोट चोरी करके बनाई गई सरकारें चल रही हैं. इन राज्यों में जनता के साथ छल किया गया है और उन्हें उनका हक मिलना चाहिए.
रैली में खरगे ने नारा लगाया, 'मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ'. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी विपक्ष को डराने के लिए ईडी और सीबीआई जैसे एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. लेकिन देश के लोगों ने इसके खिलाफ खड़े होने का फैसला कर लिया है. वे अब अपना हक पाने तक चैन से बैठने वाले नहीं हैं.