App

अब हॉरर फिल्म में दिखेगा कंगना रनौत का अंदाज, राणा दग्गुबाती ने फिल्म Scary का किया ऐलान

राणा दग्गुबाती ने ऐलान किया है कि वह स्केरी पिक्चर को प्रोड्यूस करेंगे. इस हॉरर फिल्म का निर्देशन तेलुगु निर्माता रवि बाबू करेंगे. फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत होंगी.

अब हॉरर फिल्म में दिखेगा कंगना रनौत का अंदाज, राणा दग्गुबाती ने फिल्म Scary का किया ऐलान
Image Credit: राणा दग्गुबाती ने किया ऐलान, हॉरर फिल्म में दिखेंगी कंगना रनौत

हैलोवीन के खास मौके पर साउथ स्टार राणा दग्गुबाती ने घोषणा की है. वह स्केरी पिक्चर को प्रोड्यूस करेंगे. इस हॉरर फिल्म में कंगना रनौत लीड एक्ट्रेस होंगी. फिल्म का निर्देशन रिव बाबू करेंगे. रवि बाबू साउथ सिनेमा में लीक से हटकर फिल्मों में काम करने के लिए जाने जाते हैं.

हॉरर फिल्म में नजर आएंगी कंगना

कंगना रनौत जल्द ही स्केरी पिक्चर में नजर आएंगी. राणा दग्गुबाती ने  हॉररकॉन इंडिया 2026 के मंच पर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है. वीडियो में फिल्म का नाम स्केरी पिक्चर है. फिल्म को हिंदी में बनाया जाएगा. फिल्म की भाषा को लेकर राणा के प्रोडक्शन हाउस से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है.

रवि बाबू करेंगे फिल्म का निर्देशन

राणा ने हॉररकॉन फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- यह एक हॉरर फिल्म है. इस फिल्म को रवि बाबू डायरेक्ट करेंगे. रवि तेलुगु में कई हॉरर फिल्म बना चुके हैं. रवि बाबू लीक से हटकर और एक्सपेरिमेंटल फिल्म मेकिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हो या ना हो, लेकिन उनकी अनोखी स्टोरी की वजह से वह चर्चा में रहते हैं. साल 2023 में उन्होंने बेब और एक अधुगो फिल्म बनाने की कोशिश की थी. जिसमें सुअर का बच्चा मुख्य रोल में था.

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं. कंगना आजकल राजनीति और फिल्मों, दोनों एक साथ मैनेज कर रही हैं. एक्ट्रेस साल फिल्म भारत भाग्य विधाता में नजर आईं, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस किया था. फिल्म को लेकर मिला-जुला रिएक्शन मिला था. फिल्म ने 8 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म जी5 पर स्ट्रीम होगी है.

कंगना रनौत का करियर

कंगना रनौत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर से की थी. कंगना रनौत का फिल्मी करियर आसान नहीं था. उन्होंने अपने करियर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. कंगन रनौत ने अपने करियर की शुरुआत में वो लम्हे, लाइफ इन अ मेट्रो और फैशन फिल्म में काम किया था. फैशन फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था.

साल 2014 में फिल्म क्वीन उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी. वहीं एक्ट्रेस को फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड मिला था. फिल्म हिट होने के बाद कंगना को बॉलीवुड की क्वीन कहा जाने लगा. इसके बाद कंगना रनौत तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था. मर्णिकर्णिका द क्वीन और पंगा फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More