)
राजस्थान के मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोगों को हर दिन बदलते मौसम का एहसास हो रहा है. मानसून के विदाई के बाद भी हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आज 1 नवंबर को राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या आंधी-ताफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.
राहत की बात यह है कि आज 1 नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ होने और अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमने की संभावना है. वहीं बारिश के चलते कई इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला. बदलते मौसम से ये आसार लगाए जा सकते हैं कि प्रदेश में सर्दी की एंट्री जल्द ही हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है.
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, कल 31 अक्टूबर से पश्चिमी राजस्थान में और आज 1 नवंबर से पूर्वी राजस्थान में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज 1 नवंबर को प्रदेश के किसी भी इलाके में बारिश या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.
प्रदेश के मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए. बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए.
बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए. सर्दी शुरू होते ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व पैरों को ढककर रखें. शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पिएं. इसके साथ ही पौष्टिक और गर्म भोजन लें. जिस कमरे में सोते हों उस कमरे को गर्म रखें, लेकिन बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाने से बचें. इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है.