SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मदन दिलावर ने दीपावली की ईद से तुलना को बताया शर्मनाक, बोले- खड़गे देश से मांगें माफी

रामगंजमंडी में मंत्री मदन दिलावर ने दीपावली की ईद से तुलना करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर नाराजगी जताई. उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष से देश से माफी मांगने की मांग की. इस दौरान उन्होंने बाजारों में व्यापारियों से मुलाकात की.

Reported By Chetan Gurjar Written By Ansh Raj
Published: Nov 11, 2026, 06:44 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 06:44 AM IST
Image Credit: Madan Dilawar
Join

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने दीपावली की ईद से तुलना किए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा है. रामगंजमंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान दिलावर ने इस तुलना को शर्मनाक बताया और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं को लेकर भी बयान दिए.

मदन दिलावर दीपावली के मौके पर रामगंजमंडी के बाजारों में पहुंचे थे. यहां उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने खड़गे के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की.

दीपावली की ईद से तुलना करना शर्मनाक: दिलावर

मदन दिलावर ने कहा कि दीपावली भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला दीपोत्सव है. इसकी तुलना ईद से करना शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि दीपावली अहिंसा और परोपकार का पर्व है. दिलावर ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से देश से माफी मांगने की मांग की.

उन्होंने ईद को लेकर भी विवादित टिप्पणी की और कहा कि दीपावली की तुलना ईद से करना हिंदुओं और देश का अपमान है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं के हिंदुत्व और राष्ट्रीयता को लेकर भी सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें- दिवाली की ईद से तुलना उचित नहीं... खड़गे के बयान पर देवनानी का पलटवार, बोले- दिवाली दिवाली है और ईद ईद
 

सोनिया गांधी पर भी लगाए आरोप

मीडिया से बातचीत में दिलावर ने सोनिया गांधी पर हिंदुत्व विरोधी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विदेशी महिला या उसका पुत्र कभी देश का भला नहीं कर सकता. उन्होंने कांग्रेस नेताओं को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की.

बाजारों में घूमकर व्यापारियों से की मुलाकात

इससे पहले मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला, भाजपा पदाधिकारियों और नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ बाजारों का दौरा किया. उन्होंने अग्रसेन अतिथि गृह से बाजार नंबर-1, स्टेशन चौराहा, शाहजी चौराहा, माल गोदाम चौराहा, बाजार नंबर-4, कपड़ा बाजार और शहीद पन्नालाल चौराहे तक व्यापारियों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना.

इस दौरान व्यापारियों ने मंत्री का स्वागत किया, मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दीं. दिलावर ने शहीद पन्नालाल चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

राजस्थान के विकास की कामना की

मदन दिलावर ने कहा कि दीपावली प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए. राजस्थान चौतरफा विकास करते हुए देश में अग्रणी स्थान हासिल करे. कार्यक्रम के अंत में प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए गए. वीरेंद्र जैन ने आभार जताया और मदन दिलावर के राजनीतिक संघर्ष एवं जनसेवा की सराहना की.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

चेतन गुर्जर , राजस्थान के टोंक जिले के गांव थड़ी से आते हैं. उन्होंने साल 2019 में जयपुर से पत्रकारिता की शुरुआत की और आज तक (Aaj Tak) के साथ अपनी सेवाएं दीं. फिर साल 2023 में उन्होंने कोटा में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली. वे कोटा जिले की प्रमुख खबरों, अपराध, राजनीति, शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते रहे हैं. अक्टूबर 2026 से उन्होंने जी मीडिया (Zee Media) के साथ नई शुरुआत की है और अब कोटा में जी मीडिया के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES