App

रामायण' ने 6 दिन में छाप डाले 823 करोड़ रुपये, भारत में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा; क्या टूटेगा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?

Ramayana box office collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. वीकडेज में भी फिल्म को देखने का क्रेज लोगों में कम नहीं हुआ है. फिल्म सिनेमाघरों में झमाझम नोट छाप रही है. इसका छठे दिन का कलेक्शन आपके होश उड़ा देगा. आइए, आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

रामायण' ने 6 दिन में छाप डाले 823 करोड़ रुपये, भारत में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा; क्या टूटेगा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?
Image Credit: वीकडेज में भी जारी है 'रामायण' का जलवा

Ramayana box office collection: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' का दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. नितेश तिवारी की 'रामायण' वीकडेज में भी पास होती नजर आ रही है और आए दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन मंगलवार को भी ताबड़तोड़ कमाई की है.

हिंदी वर्जन में हो रही सबसे ज्यादा कमाई

'रामायण' छठे दिन 100 करोड़ रुपये के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई. भारत में 24,344 शोज के जरिए फिल्म ने 94.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसमें हिंदी शोज का योगदान 76 करोड़ रुपये रहा, जिससे भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 440.45 करोड़ रुपये हो गई है. ट्रेड ट्रैकर 'सैकनिल्क' (Sacnilk) के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई 823.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

फिल्म ने छठे दिन कन्नड़ में 931 शोज से 7.75 करोड़ रुपये, तेलुगु में 1,860 शोज से 4.00 करोड़ रुपये, तमिल में 859 शोज से 3.60 करोड़ रुपये और मलयालम में 849 शोज से 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह भारत में अब तक की कुल ग्रॉस कमाई 526.50 करोड़ रुपये और कुल नेट कमाई 440.45 करोड़ रुपये हो गई है.

रणबीर कपूर की रामायण की रिलीज डेट में बदलाव, अब दिवाली से तीन दिन पहले 5  नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

वहीं, विदेशों में फिल्म ने छठे दिन 35.00 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे वहां इसकी कुल ग्रॉस कमाई 297.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इसके साथ ही दुनिया भर में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 823.50 करोड़ रुपये हो गई है. छठे दिन 'रामायण' ने 24,299 शोज के जरिए प्रति शो औसतन 38,726 रुपये की कमाई की.

5 नवंबर को रिलीज हुई 'रामायण'

बता दें कि नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियो' द्वारा DNEG और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के सहयोग से निर्मित इस फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज हुआ. 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे. कलाकारों की इस टोली में लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे, राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और कैकेयी के रूप में लारा दत्ता भी शामिल हैं.

Ramayana OTT release: Ranbir Kapoor, Sai Pallavi and Yash's movie will  stream on this platform | GQ India

राम के जीवन के सफर को दिखाती है फिल्म

यह फिल्म राम के जीवन के सफर को दिखाती है. उनके जन्म और सीता के साथ विवाह से लेकर अयोध्या से उनके वनवास तक और अंत में रावण द्वारा सीता के अपहरण तक. पहला भाग इस संकल्प के साथ समाप्त होता है कि राम सीता को वापस लाएंगे. यहीं से उस संघर्ष की नींव पड़ती है, जो दूसरे भाग में देखने को मिलेगा.

सीता को बचाने के मिशन पर होगा दूसरा पार्ट!

दो भागों में बनी इस फिल्म में ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने संगीत दिया है, जबकि एक्शन कोरियोग्राफी टेरी नोटरी और गाइ नॉरिस ने संभाली है. दूसरा भाग सीता को बचाने के राम के मिशन पर होगा और इसमें भगवान हनुमान की भी एंट्री होगी, जिसका किरदार एक्टर सनी देओल निभा रहे हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More