App

सिर्फ गोली-बारूद नहीं, भावनाओं की भी जंग है 'मातृभूमि', कैसा है सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर?

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' काफी लंबे समय से अटकी हुई थी, अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. 4 मिनट 35 सेकंड के इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, देशभक्ति, रोमांस और पारिवारिक रिश्तों को काफी अच्छे से दिखाया है. आइए जानते हैं कैसा है ट्रेलर

सिर्फ गोली-बारूद नहीं, भावनाओं की भी जंग है 'मातृभूमि', कैसा है सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर?
Image Credit: एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का जबरदस्त तड़का

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का आखिरकार ट्रेलर रिलीज हो गया है और फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा भी उठ गया है. फिल्म सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है. अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म का ट्रेलर साहस, संघर्ष और शांति पाने के लिए एक सैनिक की जद्दोजहद की कहानी की झलक दिखाता है.

4 मिनट 35 सेकंड के ट्रेलर में दिखाई दमदार कहानी

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का 4 मिनट 35 सेकंड का ट्रेलर एक ऐसे सैनिक की कहानी दिखाता है, जो चीनी सेना के साथ शांति से बात शुरू करने के लिए अपनी मर्जी से युद्ध के मैदान में जाता है. हालांकि, आपसी भाईचारे से शुरू हुई यह कहानी जल्द ही एक नाटकीय मोड़ ले लेती है, जब क्षेत्रीय सीमाओं को लेकर सवाल उठने लगते हैं. इसके चलते दोनों पक्षों के बीच एक तीखा और गंभीर टकराव शुरू हो जाता है, जहां दोनों तरफ के लोग बढ़ते तनाव के बीच शांति बहाल करने की उम्मीद करते हैं.

सैनिक के पारिवारिक और भावनात्मक संघर्षों को दिखाता है ट्रेलर

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह ट्रेलर एक सैनिक के पारिवारिक रिश्तों और उसके भावनात्मक संघर्षों को दिखाता है. सलमान खान ने बिहार रेजिमेंट के एक अधिकारी की भूमिका निभाई है, जिसमें एक्शन दृश्यों के जरिए आमने-सामने की लड़ाई, साहस और शांति बनाए रखने के संकल्प को दर्शाया गया है. इस तरह की आम फिल्मों से अलग यह फिल्म यह दिखाने की कोशिश करती है कि कैसे दोनों तरफ के लोगों की भावनाएं और निजी संघर्ष एक जैसे हो सकते हैं, जबकि कुछ ताकतें हालात का फायदा उठाने की कोशिश करती हैं.

मातृभूमि' के ट्रेलर में सलमान खान ने जीता दिल, सैनिकों के बलिदान से लेकर  शांति के संदेश तक ये हैं 5 खास बातें

सलमान खान के साथ नजर आए नेपाली एक्टर

फिल्म 'मातृभूमि' में सलमान खान के अलावा नेपाली एक्टर अनूप बिक्रम शाही, चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, यशपाल शर्मा, दया शंकर पांडे, अभिलाष चौधरी, अभिश्री सेन और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर में तो सलमान खान ने काफी अच्छा अभिनय किया है. इसमें उनका डांस, एक्शन और रोमांस सब कुछ दर्शकों को देखने को मिल रहा है.

किस किताब पर आधारित है फिल्म की कहानी?

बता दें कि इस फिल्म को सलमान खान ने अपने बैनर 'सलमान खान फिल्म्स' के तहत प्रोड्यूस किया है. फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया, मीत ब्रदर्स, साजिद खान, शमीर टंडन, रवि बसरूर और अयान लाल ने तैयार किया है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी फसाहत खान ने की है, जबकि एडिटिंग की जिम्मेदारी मयूरेश सावंत ने संभाली है. शिव अरूर की किताब 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस' पर आधारित इस फिल्म की कहानी अरूर और सुरेश नायर ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले चिंतन गांधी ने तैयार किया है. दिलचस्प बात यह है कि इसी किताब से शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरन' को भी प्रेरणा मिली थी, जो असल जिंदगी की एक अलग घटना पर आधारित थी.

यहां देखें फिल्म का दमदार ट्रेलर

सलमान खान का वर्क फ्रंट

सलमान खान को आखिरी बार 2025 की फिल्म 'सिकंदर' में मुख्य भूमिका में देखा गया था, जिसका निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया था. इस एक्शन ड्रामा में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और सत्यराज जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे. इसके अलावा उन्होंने मराठी फिल्म 'राजा शिवाजी' और सऊदी अरब की फिल्म '7 डॉग्स' में स्पेशल अपीयरेंस दिया था. वहीं, अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता 'मॉन्स्टर' (संभावित शीर्षक) नाम की फिल्म में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन वामशी पैदिपल्ली करेंगे और इसमें उनके साथ नयनतारा भी होंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More