SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोटपूतली-बहरोड़ से रामनिवास यादव बनें जिला प्रमुख, BJP के तीन साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने लगाया फुलस्टॉप

कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास यादव ने 20 वोट हासिल कर बीजेपी के बलवान सिंह को 13 मतों से हराया. उन्होंने अपनी जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया.

Edited By Renu Akarniya
Published: Nov 25, 2026, 18:09 IST | Updated: Nov 25, 2026, 18:31 IST
Image Credit: कोटपूतली-बहरोड़ से कांग्रेस के रामनिवास यादव बनें जिला प्रमुख
Join

पंचायत चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद कोटपूतली-बहरोड़ के प्रमुख पद के निर्वाचन का परिणाम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी रामनिवास यादव जिला परिषद प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किए गए. चुनाव में रामनिवास को कुल 20 वोट प्राप्त हुए. वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलवान सिंह को 7 वोट मिले. इस प्रकार रामनिवास ने 13 मतों के अंतर से जीत हासिल दर की है.

कांग्रेस के रामनिवास यादव ने 20 मतों से की जीत हासिल
जिलानिर्वाचन अधिकारी ने बताया चुनाव में कुल 27 वोट डाले गए, जिनमें सभी 27 वोट वैध पाए गए. कोई भी मत निरस्त अथवा निविदत्त नहीं हुआ. वहीं नोटा के पक्ष में भी कोई मत नहीं डाला गया. जिला निर्वचान अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने कांग्रेस के रामनिवास यादव को जीत का प्रमाण पत्र दिया. रामनिवास यादव मतदान केंद्र से बाहर आए, जहां सभी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने रामनिवास का माला साफा पहना कर स्वागत किया. साथ ही रामनिवास यादव की जीत पर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की.

जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया- रामनिवास यादव
रामनिवास यादव ने बताया जीत आम जनता की है. मैं पिछले 40 साल से अधिक समय से जनता के बीच रहा हूं, जिसकी बदौलत आज यें जीत मिल पाई है. साथ ही कांग्रेस पार्टी के सभी सीनियर पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर का धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने मेरे ऊपर विश्वास किया, जिससे में उस विश्वास पर खरा उत्तर पाया. साथ ही आगे जनता के बीच रहकर जनता की सेवा कर पाएंगे.

भाजपा ने पिछले 3 सालों में जनता को ठगा
वहीं जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने कहा जिस प्रकार पिछले तीन साल के भाजपा कार्यकाल को जनता देखती आ रही है. आज उसी का रिजल्ट आपके सामने आया है. जनता जान चुकी है कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी के बीच रहकर उनके कार्य करवाती है. पंचायती राज में जिस प्रकार भाजपा को सीख मिली है, उससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा ने पिछले 3 सालों में जनता को ठगा है, जिसका परिणाम आज नजर आ रहा है.

जनता ने भाजपा को दिलाया सबक 
वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत और पूर्व संसदीय सचिव राम स्वरूप कसाना ने कहा आज जो देखने को मिला है, वो जनता का जनादेश है. पिछले दिनों निकाय चुनावों में हुई तानाशाही व्यवस्था को देखकर आम जनता ने भाजपा को सबक दिलाने का काम किया है. 

ये भी पढ़ें: आजादी के बाद पहली बार बदला जैसलमेर का इतिहास, जानें कौन हैं संतोष कुमारी? जो 21 साल की उम्र में बनी जिला प्रमुख

(कोटपूतली से अमित यादव की रिपोर्ट) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES