)
70 से 80 के दशक में श्रीदेवी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती थी. उस दौरान मिथुन संग उनके रिश्ते की अफवाह थी. कहा जाता था कि मिथुन और श्रीदेवी रिस्ते में हैं. हाल ही में सिनेमैटोग्राफर लॉरेंस डिसूजा ने साल 1989 में रिलीज फिल्म गैर कानूनी के प्रोडक्शन के दौरान श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के बीच के रिश्ते के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि मिथुन फिल्म का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वह सेट पर अक्सर आते थे.
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बात करते हुए लॉरेंस डिसूजा ने पुराने समय को याद करते हुए बताया कि गैर कानूनी की शूटिंग के दौरान मिथुन चक्रवर्ती शूटिंग के दौरान या फिर पैकअप के समय पर सेट पर आते थे. उन्होंने बताया कि उस समय मिथुन चक्रवर्ती की शादी योगिता बाली से हुई थी. लॉरेंस डिसूजा ने बोला- ये बात सब लोग जानते हैं उस समय मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी रिलेशनशिप में थे. उस समय योगिता बाली से शादी हुई थी. मैंने सेट पर बस यही देखा था कि मिथुन दा सेट पर आते थे. वह मेकअप रूम में उनका इंतजार करते थे.
लॉरेंस डिसूजा ने बताया कि गैर कानूनी फिल्म की शूटिंग के दौरान मिथुन दा का शूटिंग के बीच में फोन आता था. वह फोन लेने के लिए जाती थी और फिर अपना सीन शूट करने के लिए वापस आती. एक्टर का जब भी फोन आता था तो वह रिसीव करती थी. दोनों का नाम एक दूसरे से जुड़ा था लेकिन दोनों ने खुलकर कभी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की थी. श्रीदेवी ने साल 1996 फिल्ममेकर बोनी कपूर से शादी की, साल 2018 में एक्ट्रेस का दुबई में 54 साल की उम्र में निधन हो गया.
मिथुन चक्रवर्ती 70 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. साल 2025 में वह श्रीमान वर्सेस श्रीमती, द बंगाल फाइल्स और प्रजापति 2 फिल्म में एक्टिंग कर चुके हैं. मिथुन इस उम्र में भी फिल्मों में एक्टिंग कर रहे हैं. रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म जेलर के सीक्वल जेलर 2 में वह कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं.