SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जैसलमेर में बड़ा हादसा: पानी की डिग्गी में डूबे चार बच्चे, तीन सगी बहनों समेत 4 की मौत

जैसलमेर के रूपसी गांव में पानी की डिग्गी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई. एक बच्ची को बचाने के लिए तीन अन्य बच्चे भी पानी में उतर गए थे. मृतकों में तीन सगी बहनें और उनका ममेरा भाई शामिल हैं.

Written By Shankar Dan
Published: Nov 13, 2026, 21:53 IST | Updated: Nov 13, 2026, 22:19 IST
Image Credit: एक साथ उठीं 4 मासूमों की अर्थियां.
Join

सरहदी जिले जैसलमेर के रूपसी गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ. यहां पानी से भरी डिग्गी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में तीन बच्चियां और एक बालक शामिल हैं. घटना के बाद रूपसी और सिपला गांव में शोक की लहर फैल गई.

ट्यूबवेल पर काम कर रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, परिवार रूपसी गांव में एक ट्यूबवेल पर काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक एक बच्ची पानी से भरी डिग्गी में गिर गई. बच्ची को डूबता देखकर तीन अन्य बच्चे उसे बचाने के लिए डिग्गी में उतर गए. लेकिन पानी गहरा होने के कारण चारों बच्चे डूब गए.

यह भी पढे़ं- जमीन ने टुकड़े ने बना दिया हत्यारा, छोटे भाई ने लोहे की पत्ती से ले ली बड़े भाई की जान

परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे
हादसे के बाद परिजन चारों बच्चों को आनन-फानन में जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया. बच्चों की मौत की खबर से परिवारों में दुख का माहौल छा गया. घटना से परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं.

मृतकों में तीन सगी बहनें शामिल
मृतकों की पहचान दिलीप पुत्र अमृतराम (18), निवासी रूपसी के रूप में हुई है. इसके अलावा मोरु (16), धीया (14) और माया (12), पुत्रियां नारायण राम भील, निवासी सिपला की भी हादसे में मौत हुई है. बताया गया है कि मोरु, धीया और माया तीनों सगी बहनें थीं. वहीं, दिलीप उनका ममेरा भाई बताया जा रहा है. एक ही हादसे में तीन बहनों और उनके ममेरे भाई की जान चली गई.

यह भी पढे़ं- जयपुर में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से नीचे कार पर पलटा 18 पहिया ट्रेलर, दो की मौत, 4 घायल

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हादसे से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है. डिग्गी में बच्चों के डूबने की घटना के बाद रूपसी और सिपला गांवों में मातम पसरा है. चार बच्चों की एक साथ मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. स्थानीय लोग घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और परिजनों को संभालने में हरसंभव मदद करने लगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शंकर दान, पिछले 12 से अधिक वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो वर्तमान में ज़ी मीडिया (Zee Media) के लिए राजस्थान के सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिले जैसलमेर से ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके कार्यक्षेत्र में राजस्थान की राजनीतिक हलचलों और विधानसभा - लोकसभा चुनावों की कवरेज से लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े सुरक्षा व सामरिक मुद्दे, जैसलमेर की समृद्ध सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पर्यटन विरासत, और मरुस्थलीय पारिस्थितिकी व गोडावण (Great Indian Bustard) संरक्षण जैसे वन्यजीव विषय प्रमुखता से शामिल हैं. इसके साथ ही वे स्थानीय जनसरोकार की समस्याओं और क्षेत्रीय घटनाओं को राष्ट्रीय पटल पर पूरी विश्वसनीयता के साथ उठाने के लिए पहचाने जाते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES