SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में सनसनीखेज मामला: प्रताड़ना से तंग आकर कांस्टेबल ने दी जान, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Jaisalmer News: जैसलमेर के मोहनगढ़ में कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह ने इंदिरा गांधी नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने धरना शुरू किया है और पोस्टमार्टम से इनकार किया है.

Written By Sandhya Yadav
Published: Oct 07, 2026, 04:36 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 04:39 PM IST
Image Credit: जैसलमेर में मोहनगढ़ जीरो आरडी पर कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह ने नहर में कूदकर जान दी.
Join

Jaisalmer News: जैसलमेर के मोहनगढ़ में इंदिरा गांधी नहर में कूदकर पुलिसकर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है. मोहनगढ़ जीरो आरडी पर हुई इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मोहनगढ़ पुलिस थाने के सामने धरना शुरू कर दिया है. धरने में मृतक के परिचितों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं.

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
परिजनों की मांग है कि मामले में नामजद आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. परिवार ने साफ कहा है कि जब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा. इसी मांग को लेकर परिजन थाने के सामने धरने पर बैठे हैं.

धरने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों और मृतक के परिचितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है.

आबूरोड़ सदर थाने में कांस्टेबल था अनिरुद्ध सिंह
मृतक पुलिसकर्मी की पहचान अनिरुद्ध सिंह के रूप में हुई है. वह आबूरोड़ सदर थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था. बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले अनिरुद्ध सिंह ने अपनी गाड़ी में बैठकर एक वीडियो बनाया था.

इस वीडियो को उसने अपने परिजनों को भेजा था. परिजनों के अनुसार, वीडियो में अनिरुद्ध सिंह ने अपने ससुराल पक्ष पर पिछले कई वर्षों से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे. इसके बाद उसने मोहनगढ़ के जीरो आरडी पर इंदिरा गांधी नहर में छलांग लगा दी और अपनी जान दे दी.

घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम
पुलिसकर्मी के नहर में कूदने की घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. अब परिजन पूरे मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं. उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा.

पुलिस बल ने संभाली स्थिति
मोहनगढ़ थाने के सामने जारी धरने को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. ADSP वीरेंद्र सिंह सहित PTM थाना और नाचना थाने से भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात है. पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

फिलहाल मोहनगढ़ थाने के सामने परिजनों का धरना जारी है. बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं. सभी की नजरें अब पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES