SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Hanumangarh: हनुमानगढ़ पहुंचा निर्दलीय पार्षदों का जत्था, आंखों में आंसू लेकर जनता से मांगा सहयोग

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय पार्षदों का जत्था सोमवार सुबह करीब 5 बजे रेलगाड़ी से हनुमानगढ़ पहुंचा. स्टेशन पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया और सुरक्षा घेरा बनाया. पूर्व सभापति सुमित रणवां ने जनता से निर्दलीय पार्षदों के सहयोग और उन्हें वोटिंग का अधिकार दिलाने की अपील की.

Written By Ansh Raj
Published: Sep 21, 2026, 09:03 AM IST | Updated: Sep 21, 2026, 09:08 AM IST
Image Credit: Hanumangarh
Join

Rajasthan Mayor Election: हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय पार्षदों का जत्था सोमवार सुबह हनुमानगढ़ पहुंच गया. सभी पार्षद सुबह करीब 5 बजे रेलगाड़ी से हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरे. इस दौरान स्टेशन पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहले से मौजूद थे. पार्षदों के पहुंचते ही समर्थकों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया. भीड़ और तनाव के बीच समर्थकों की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए.

आंखों में आंसू, जनता से मांगा सहयोग

हनुमानगढ़ पहुंचने के दौरान निर्दलीय पार्षद भावुक नजर आए. आंखों में आंसू लिए उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की. इस दौरान पूर्व सभापति सुमित रणवां ने भी जनता से खुलकर साथ देने की गुहार लगाई. उन्होंने कहा कि निर्दलीय पार्षदों को वोटिंग का अधिकार मिलना चाहिए. रणवां ने यह भी कहा कि अब इस काम में जनता को सहयोग करना होगा.

चुनाव से पहले गरमा चुका है माहौल

हनुमानगढ़ और संगरिया क्षेत्र में नगरपालिका अध्यक्ष और नगर परिषद से जुड़े चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल गरमा चुका है. पार्षदों और उनके परिजनों की तलाश में पुलिस कार्रवाई और उनके घरों व प्रतिष्ठानों पर दबिश की बात सामने आई थी. इसके बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले.

संगरिया में नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षदों को एकजुट रखने के लिए पंजाब में ठहराए जाने की बात सामने आई थी. इसी दौरान पार्षदों की तलाश में पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय विधायकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक तथा विरोध प्रदर्शन हुआ.

थाने का घेराव और प्रदर्शन

विधायक गणेशराज बंसल के समर्थकों और पार्षदों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया था. उनका आरोप था कि पुलिस कार्रवाई के जरिए राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. इसके विरोध में जंक्शन थाने का घेराव किया गया और प्रदर्शन भी हुआ.

हाईकोर्ट से मिली राहत

मामला राजस्थान हाईकोर्ट तक भी पहुंचा. कोर्ट ने पार्षदों और याचिकाकर्ताओं को राहत देते हुए कहा कि बिना कानूनी प्रक्रिया के कोई दंडात्मक या सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी. ऐसे में अब हनुमानगढ़ पहुंचे निर्दलीय पार्षदों और उनके समर्थकों की गतिविधियों पर शहर की नजर बनी हुई है. उनके पहुंचने के बाद नगर परिषद की राजनीति में आगे की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

राजनीतिक तनाव के बीच कुछ पार्षदों को मतदान से रोकने या दबाव बनाने की आशंका जताई गई थी। राजस्थान हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना कानूनी प्रक्रिया के कोई सख्त कार्रवाई नहीं होगी और पार्षद नियमानुसार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES