App

जयपुर में धड़ाम से गिरा सोना-चांदी का भाव! जानें गोल्ड-सिल्वर में किस कदर हुई गिरावट

Jaipur Gold Silver Price: जयपुर के सर्राफा बाजार में सोना 1500 रुपए और चांदी 3500 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई. लगातार सातवें दिन गिरावट से 24 कैरेट सोना 1,35,500 रुपए और चांदी 1,67,000 रुपए पर पहुंच गई. चांदी इस साल के निचले स्तर पर आ गई है.

जयपुर में धड़ाम से गिरा सोना-चांदी का भाव! जानें गोल्ड-सिल्वर में किस कदर हुई गिरावट
Image Credit: Jaipur Gold Rate

Rajasthan Gold Silver Rate:  सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार सातवें दिन भी जारी रहा. जयपुर के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3500 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई. लगातार गिर रहे भाव से उन लोगों को राहत मिली है, जो शादी-ब्याह के सीजन में गहने और चांदी के सामान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. चांदी की कीमत इस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है.

24 कैरेट सोना 1.35 लाख रुपए पर पहुंचा
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1500 रुपए घटकर 1 लाख 35 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. इससे पहले कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी. सातवें दिन भी भाव कम होने से बाजार में सोना खरीदने वालों को राहत मिली है.

वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई. चांदी 3500 रुपए प्रति किलो सस्ती होकर 1 लाख 67 हजार रुपए पर आ गई. इस गिरावट के साथ चांदी इस साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है.

शादी-ब्याह की खरीदारी करने वालों को राहत
शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी के भाव कम होने से खरीदारी की योजना बना रहे परिवारों को राहत मिली है. सोने के गहने खरीदने वालों के साथ चांदी के आभूषण, बर्तन और दूसरे सामान लेने वाले ग्राहकों को भी कम कीमतों का फायदा मिल सकता है.

लगातार सात दिन से भाव गिरने के बाद अब बाजार में खरीदारों की नजर आगे की कीमतों पर है. ग्राहक यह देख रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी और सस्ते होंगे या कीमतों में फिर बदलाव आएगा.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और वायदा बाजार की कमजोरी को प्रमुख वजह माना जा रहा है. लगातार सात दिनों से जारी गिरावट ने सर्राफा बाजार का रुख बदल दिया है. अब कारोबारी और निवेशक आने वाले दिनों में कीमतों की चाल पर नजर बनाए हुए हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ashish Chauhan

Ashish Chauhan

आशीष चौहान
Read More