App

चूरू में साधु बन्नानाथ की हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार: गुपचुप समाधि देने का आरोप, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

Churu News: चूरू के रतनगढ़ तहसील के सांगासर गांव स्थित आश्रम में साधु बन्नानाथ की हत्या कर गुपचुप समाधि देने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

चूरू में साधु बन्नानाथ की हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार: गुपचुप समाधि देने का आरोप, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा
Image Credit: AI Image

Churu News: राजस्थान के चूरू में रतनगढ़ तहसील के गांव सांगासर में साधु की हत्या प्रकरण में गिरफ्तार चार आरोपियों को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है. प्रकरण के अनुसार, सांगासर डेरे में साधु की हत्या कर शव को गुप्त रूप से समाधि देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी सहित शव को समाधि देने वाले चार आरोपियों को शनिवार की रात गिरफ्तार किया था.

साक्ष्य मिटाने के लिए साधु को दे दी समाधि

सांगासर स्थित आश्रम में साधु बन्नानाथ की हत्या की थी. साक्ष्य मिटाने के लिए बिना परिजनों को बताए, गुपचुप तरीके से उसे समाधि दे दी गई. इस संबंध में 7 अक्टूबर को हंसराज पुत्र सोहनलाल भाट निवासी धोलपालिया जिला सिरसा हरियाणा ने रिपोर्ट दी कि उसके छोटे भाई बन्नानाथ ने 2004 में सन्यास ले लिया था. वह शुरू में सूरतगढ़ के मठ में रहता था. पिछले दो वर्षों से संत बालकनाथ के आश्रम रावतसर में रह रहा था.

4 अक्टूबर को बालकनाथ उसके भाई बन्नानाथ को साथ लेकर गांव सांगासर स्थित आश्रम में छोड़कर चला गया. सांगासर में आरोपी बालकनाथ, बजरंगनाथ, मुकेशनाथ, लूणनाथ एवं लक्ष्मीनारायण ने उसकी हत्या कर दी तथा उसे समाधि दे दी, जिसपर मुकदमा दर्ज कर जांच सीआई संदीप कुमार द्वारा शुरू की गई.

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

पुलिस द्वारा शुरू की गई कार्रवाई के अंतर्गत थाना स्तर एवं जिला साईबर टीम गठित की गई. घटनास्थल के आसपास वास्तविकता के संबंध में पूछताछ की गई. अनुसंधान व पूछताछ के पश्चात 36 वर्षीय आरोपी बजरंगनाथ, 34 वर्षीय मुकेशनाथ, 59 वर्षीय बालकनाथ एवं 59 वर्षीय लक्ष्मीनारायण पुत्र शिवभगवान लखोटिया निवासी रावतसर को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में खेत में मूंग की फसल काटने गये युवक की नहर से पानी निकालते समय नहर में डूबन से मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से निकलवाकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जहां परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

तारागर थाना के एएसआई रोहिताष सिहाग ने बताया कि तारानगर के वार्ड 1 निवासी मुरलीधर ने रिपोर्ट दी उसका भाई 40 वर्षीय संपतराम मेघवाल रविवार सुबह खेत में मूंग की फसल काटने के लिए गया था. काम के दौरान प्यास लगने से वह नहर से पानी निकालने गया था. इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया. जिसकी नहर के पानी में डूबने से मौत हो गई. एएसआई रोहिताष ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया. पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More