SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तनोट माता के दरबार में पहुंचे पूर्व CM अशोक गहलोत, बोले- प्रदेशवासियों का प्रेम और आशीर्वाद मेरे साथ

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर के तनोट माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में जनता फैसला करती है और मुख्यमंत्री का चयन हाईकमान करता है.

Reported By Shankar Dan Written By Aman Singh
Published: Oct 18, 2026, 11:27 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 11:43 PM IST
Image Credit: Ashok Gehlot Social Media (X)
Join

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर सीमावर्ती जैसलमेर जिले में स्थित विख्यात शक्तिपीठ तनोट माता मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने युद्ध वाली देवी के नाम से विख्यात तनोट माता के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि एवं मानव कल्याण की कामना की. इस दौरान उन्होंने मनसापूर्ण माता मंदिर में रुमाल बांधकर मन्नत भी मांगी.

कांग्रेसी नेता व BSF के अधिकारियों और जवानों की रही मौजूदगी

तनोट माता मंदिर पहुंचने पर बीएसएफ के साउथ डीआईजी महेश कुमार नेगी, पूर्व कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद, पूर्व विधायक रूपाराम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरदिन फकीर सहित अन्य कांग्रेसी नेता व BSF के अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी रही. नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचे.

यह भी पढ़ें- 7 साल बाद कांग्रेस में लौटीं सुशीला सीगड़ा: रीटा चौधरी बोलीं- ये मेरी खोई हुई बहन है

मंदिर के पुजारियों और लोगों का गहलोत ने जताया आभार

दर्शन के बाद मीडिया से रूबरू हुए अशोक गहलोत ने कहा कि अष्टमी के पावन अवसर पर उन्होंने प्रदेश, देश और समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना की है. तनोट माता के दर्शन कर उन्हें बहुत सुकून मिला. उन्होंने मंदिर के पुजारियों और मंदिर से जुड़े लोगों का आभार भी जताया. अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों का प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद उनके साथ है. उन्होंने आगे कहा कि मैं आपसे दूर नहीं हूं.

चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर बोले गहलोत

चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में जनता जिताती है और मुख्यमंत्री को लेकर हाईकमान फैसला करता है. पंचायतीराज चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने मानव मात्र और प्राणी मात्र के कल्याण की कामना की. धार्मिक स्थल पर राजनीतिक सवालों के जवाब देते हुए गहलोत ने अपनी बात रखी.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

बूंदी में पंचायती राज चुनाव को लेकर तालेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस की बड़ी बैठक आयोजित हुई. बैठक में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने जिला परिषद की 9 सीटों और पंचायत समिति तालेड़ा के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों से चर्चा की और स्थानीय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की.

विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में बड़ी लहर है. उन्होंने दावा किया कि बूंदी जिले में कांग्रेस का जिला प्रमुख और सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शंकर दान, पिछले 12 से अधिक वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो वर्तमान में ज़ी मीडिया (Zee Media) के लिए राजस्थान के सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिले जैसलमेर से ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके कार्यक्षेत्र में राजस्थान की राजनीतिक हलचलों और विधानसभा - लोकसभा चुनावों की कवरेज से लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े सुरक्षा व सामरिक मुद्दे, जैसलमेर की समृद्ध सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पर्यटन विरासत, और मरुस्थलीय पारिस्थितिकी व गोडावण (Great Indian Bustard) संरक्षण जैसे वन्यजीव विषय प्रमुखता से शामिल हैं. इसके साथ ही वे स्थानीय जनसरोकार की समस्याओं और क्षेत्रीय घटनाओं को राष्ट्रीय पटल पर पूरी विश्वसनीयता के साथ उठाने के लिए पहचाने जाते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES