SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी: डूंगरपुर में सभापति सुशीला गुप्ता का बड़ा तोहफा, अब फ्री में मिलेगी कोचिंग

डूंगरपुर नगरपरिषद की सभापति सुशीला गुप्ता ने आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग शुरू की है. सुंदर सिंह भंडारी सभागार में शुरू हुई इन कक्षाओं के पहले चरण में दिसंबर में होने वाली CET परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी. भविष्य में अन्य सरकारी भर्तियों के लिए भी निशुल्क कोचिंग देने की योजना है.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Oct 14, 2026, 08:56 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 09:03 PM IST
Image Credit: निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग
Join

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर नगरपरिषद की नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता ने शहर के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है. सभापति की पहल पर नगरपरिषद के सुंदर सिंह भंडारी सभागार में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ किया गया है.

निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ 
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर के.के. गुप्ता, सभापति सुशीला गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल ने किया. इस अवसर पर नगरपरिषद के कई पार्षद और बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा उपस्थित रहे. समारोह को संबोधित करते हुए सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि कई प्रतिभावान युवा आर्थिक तंगी के कारण महंगी निजी कोचिंग का खर्च उठाने में असमर्थ होते हैं.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान पंचायत चुनाव: मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने निर्दलीय भरा नामांकन, BJP से क्यों बनाई दूरी?

CET परीक्षा की तैयारी अब मुफ्त
ऐसे युवाओं को आगे बढ़ाने और सरकारी सेवा में जाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस निशुल्क कोचिंग की शुरुआत की गई है. नगरपरिषद की ओर से शुरू की गई इस निशुल्क कोचिंग का पहला चरण आगामी दिसंबर माह में होने वाली सीईटी परीक्षा को ध्यान में रखकर शुरू किया गया ह.

सभापति सुशीला गुप्ता का ऐलान
इसके माध्यम से युवाओं को सीईटी परीक्षा की पूरी और गुणवत्तापूर्ण तैयारी करवाई जाएगी. साथ ही, सभापति ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में जैसे-जैसे अन्य सरकारी भर्तियां निकलेंगी, उन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी निशुल्क कक्षाएं संचालित की जाएंगी.

मेहनत से सपने साकार करने का दिया संदेश
समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर के.के. गुप्ता ने सभापति सुशीला गुप्ता की इस पहल की प्रशंसा की. उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस निशुल्क सुविधा का पूरा लाभ उठाएं, पूरी लगन से पढ़ाई करें और अपनी मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार कर देश और समाज का नाम रोशन करें.

यह भी पढ़ेंः  पंचायत चुनाव में किसे मिलेगा कांग्रेस का टिकट: नीमकाथाना में दावेदारों से मिले कॉर्डिनेटर
 

48 घंटे में समाधान और दिवाली से पहले चमकेंगी सड़कें
बता दें कि सभापति सुशीला गुप्ता ने नगरपरिषद का पदभार ग्रहण करते हुए कहा था कि शहर का विकास कराना और आमजन की समस्याओं का 48 घंटे के भीतर समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि दिवाली से पहले शहर की सड़कों को दुरुस्त कर चमचमाने लायक बनाया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES