SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली-छठ पर जयपुर रेलवे स्टेशन पर खास इंतजाम: यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए लागू होगा क्राउड मैनेजमेंट प्लान

दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जयपुर जंक्शन पर 4 से 16 नवंबर तक विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू रहेगा. यात्रियों को प्रवेश मुख्य द्वार से मिलेगा, जबकि हसनपुरा की तरफ बने दूसरे गेट से केवल निकासी होगी.

Reported By Kashiram Chaudhary Written By Aman Singh
Published: Nov 02, 2026, 10:35 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 10:42 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों को देखते हुए जयपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया है. इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस दोनों ही एजेंसियों ने सतर्कता भी बढ़ाई है.

इस बार दिवाली पर जयपुर स्टेशन पर रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू कर भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े. दिवाली और छठ पूजा के दौरान स्टेशन पर आने वाली भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जाएगा.

दरअसल, आम दिनों में जयपुर जंक्शन से औसतन 1 लाख यात्री यात्रा करते हैं, लेकिन दिवाली के मौके पर यात्रियों की संख्या बढ़कर डेढ़ लाख या उससे भी अधिक हो जाती है. इस बढ़ी हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए जयपुर स्टेशन के नए बनाए गए द्वितीय द्वार जो कि हसनपुरा की तरफ स्थित है, उसे यात्रियों के निकास के रूप में उपयोग किया जाएगा. जयपुर डीआरएम रवि जैन ने यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें- भुजिया-मिठाई के बाद अब मौली से पहचान बना रहा बीकानेर: 10 हजार से खड़ा हुआ कारोबार, 100 लोगों को मिला रोजगार

क्या है रेलवे प्रशासन की तैयारी ?

4 से 16 नवंबर तक के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. हसनपुरा के द्वितीय द्वार से यात्रियों का केवल एग्जिट (निकास) रखा जाएगा. इससे मुख्य द्वार पर यात्रियों के निकास के दबाव को कम किया जा सकेगा. हसनपुरा साइड में अभी निर्माण कार्य जारी है, इसलिए एंट्री बंद रहेगी. यात्रियों को प्रवेश अभी केवल मुख्य द्वार की तरफ से ही मिलेगा. भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं. यानी प्लेटफार्म पर एक साथ भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा.

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से और अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है. उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम के माध्यम से स्टेशन परिसर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. वहीं स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए यात्रियों की आवाजाही और भीड़ की स्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे किसी भी असामान्य स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जा सके. सभी बैगेज स्क्रीनिंग मशीनों को सुचारू किया गया है, जिससे कोई भी संदिग्ध वस्तु स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं कर सके.

यह भी पढ़ें- 764 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा IPD टावर: दिसंबर 2027 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य

कैसी होगी सुरक्षा ?

यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम लागू है. सभी उपकरणों को सुचारू किया गया, सभी कैमरे सक्रिय हैं. मुख्यालय और सभी मंडलों में 24x7 वार रूम स्थापित किए गए. ये सभी स्थितियों पर नजर रखेंगे, यात्रियों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करेंगे. आरपीएफ और जीआरपी की नियमित गश्त रहेगी. डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध वस्तु या व्यक्तियों की पहचान की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत काशीराम चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे ट्रांसपोर्ट विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे सड़क परिवहन की हो, फ्लाइट मूवमेंट की या फिर रेलवे परिवहन, सभी क्षेत्रों में काशीराम सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. काशीराम कृषि और पशुपालन से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत दिखाने के साथ ही कृषि विपणन मंडियों की भी रिपोर्टिंग करते रहे हैं. साथ ही वे आबकारी और माइंस सेक्टर की खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं. काशीराम जी मीडिया समूह से पहले राजस्थान पत्रिका, डीएनए, ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES