App

सरपंच चुनाव में वोटों को लेकर पपरेरा में दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार

भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र के पपरेरा गांव में सरपंच चुनाव के नामांकन के दौरान वोटों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति भंग के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया. बाहरी लोगों पर भी पुलिस नजर रख रही है.

सरपंच चुनाव में वोटों को लेकर पपरेरा में दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार
Image Credit: Sarpanch Election 2026

पंचायत राज चुनाव-2026 के तहत सरपंच पद के नामांकन के दौरान रविवार को भरतपुर के पपरेरा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. वोटों को लेकर समंदर पक्ष और नरेंद्र पक्ष के लोग गांव में राजकीय विद्यालय के पास बनी पानी की टंकी के नजदीक आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके पर स्थिति संभालते हुए शांति व्यवस्था कायम की.

पानी की टंकी के पास हुआ विवाद

पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के अनुसार, 15 नवंबर को पंचायत चुनाव ड्यूटी में तैनात मोबाइल पार्टी नंबर-5 के प्रभारी एएसआई लालचंद ने थानाधिकारी जितेंद्र सिंह को सूचना दी थी. उन्हें बताया गया कि पपरेरा गांव में राजकीय विद्यालय के पास पानी की टंकी के नजदीक कुछ लोग इकट्ठा होकर आपस में झगड़ रहे हैं. सूचना मिलते ही थानाधिकारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाया और झगड़ा कर रहे सात लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

इन सात लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में निखिलेश (31), हितेंद्र सिंह (35), उदय सिंह (48), कप्तान सिंह (66) और जयप्रकाश (39) निवासी चक पपरेरा शामिल हैं. इनके अलावा वेदप्रकाश (39) निवासी हकीमपुर, थाना हाईवे, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) और भरत सिंह (60) निवासी करई, थाना नदबई, जिला भरतपुर को भी गिरफ्तार किया गया है.

बाहरी लोगों पर भी रहेगी पुलिस की नजर

थानाधिकारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस बाहरी लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखेगी. जिन लोगों का संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम नहीं है, ऐसे व्यक्ति यदि गांव में घूमते, चुनाव प्रचार करते या मतदान केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अनुसार, चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More