App

भारत दौरे पर आ रहे प्रिंस विलियम और केट: दिल्ली में पीएम मोदी के साथ होगी खास बैठक, मुंबई में क्यों खेलेंगे गली क्रिकेट?

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन अपना ज्यादातर समय मुंबई में बिताएंगे. यहां वो बॉलीवुड सितारों से मिलेंगे और गली क्रिकेट खेलते नजर आएंगे. कैंसर से उबरने के बाद केट मिडलटन का यह पहला बड़ा विदेशी दौरा है.

भारत दौरे पर आ रहे प्रिंस विलियम और केट: दिल्ली में पीएम मोदी के साथ होगी खास बैठक, मुंबई में क्यों खेलेंगे गली क्रिकेट?
Image Credit: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और राजकुमारी केट मिडलटन....

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और राजकुमारी केट मिडलटन तीन दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं. वे नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. 'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शाही जोड़े के दौरे का मकसद भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को और मजबूत करना है. यह दौरा 16 नवंबर से शुरू हो रहा है. बुधवार को पीएम मोदी के साथ विलियम और केट मिडलटन की बैठक खास रहने वाली है. 

यह दौरा दिखाता है कि विदेशी यात्राओं और राजशाही की साख के जरिए ब्रिटेन के कूटनीतिक रिश्तों को आगे बढ़ाने में प्रिंस विलियम की भूमिका लगातार बढ़ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के अपने सरकारी दौरे से लौटने के बाद नई दिल्ली में इस शाही जोड़े से मिलेंगे. इससे पहले विलियम और केट साल 2016 में भारत आए थे, तब भी उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हुई थी.

केंसिंग्टन पैलेस का क्या कहना है?

केंसिंग्टन पैलेस के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन और भारत के रिश्ते बेहद खास हैं, जो व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. प्रवक्ता के मुताबिक, यह मुलाकात दोनों देशों के बीच इन रिश्तों का जश्न मनाने और उन्हें और मजबूत करने का एक अच्छा मौका साबित होगी.

jj

इस बैठक में जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) और कॉमनवेल्थ जैसे मुद्दों पर बात होने की उम्मीद है. इसके साथ ही, यह दौरा भारत और ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक और खेल से जुड़े रिश्तों को भी खास तौर पर सामने लाएगा.

मुंबई में गली क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों से मुलाकात

शाही जोड़ा अपने दौरे का ज्यादातर वक्त मुंबई में रहकर बिताएगा. मुंबई में 2026 के 'अर्थशॉट प्राइज' (Earthshot Prize) अवॉर्ड्स का कार्यक्रम हो रहा है. मुंबई में वे बॉलीवुड के बड़े सितारों से मिलेंगे और क्रिकेट के लिए भारत की दीवानगी का जश्न मनाएंगे. उनके कार्यक्रम की शुरुआत गली क्रिकेट के एक मैच से होगी, जो दोनों देशों के बीच खेलों के गहरे रिश्ते को दिखाएगा.

 'अर्थशॉट प्राइज' इवेंट में लेंगे हिस्सा

इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण मंगलवार, 17 नवंबर को होने वाला 'अर्थशॉट प्राइज' समारोह होगा. प्रिंस विलियम द्वारा शुरू किए गए इस अवॉर्ड का यह छठा साल है. पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं का हल निकालने के लिए पांच अलग-अलग कैटेगरी के विजेताओं को 10-10 लाख पाउंड (£1 million) की इनामी राशि दी जाएगी. इस दौरान केट मिडलटन भी छोटे बच्चों की शुरुआती देखभाल और विकास से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. विलियम के साथ केट का यह दौरा बेहद खास है, क्योंकि मार्च 2024 में कैंसर के इलाज की खबर सामने आने के बाद यह उनकी पहली लंबी विदेशी यात्रा है.

केंसिंग्टन पैलेस के प्रवक्ता ने बताया कि केट को विलियम के 'अर्थशॉट' से जुड़े काम पर बेहद गर्व है और वह उनके साल के इस सबसे महत्वपूर्ण पल में साथ शामिल होने के लिए एक्साइटेड हैं. इस दौरे में पहली बार बच्चों की 'अर्थशॉट पहल' भी देखने को मिलेगी, जिसमें भारत के 24 राज्यों के 15,000 स्कूलों के 10 लाख स्कूली बच्चे शामिल हुए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More