SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धौलपुर में दीपावली की रात उजड़ गया परिवार: पिता-बेटे की मौत, मां की बची जान

धौलपुर के पटपरा मोहल्ले में दीपावली के दिन एक ही परिवार के तीन लोगों ने संपत्ति विवाद से परेशान होकर कुएं में छलांग लगा दी. घटना में पिता और बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी को पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Written By Bhanu Pratap Sharma
Published: Nov 09, 2026, 10:24 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 10:34 AM IST
Image Credit: खुशियों के त्योहार पर उजड़ गया परिवार!
Join

धौलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के पटपरा मोहल्ला माया पैलेस के पास दीपावली के दिन एक ही परिवार के तीन लोगों द्वारा एक साथ कुएं में छलांग लगाने से सनसनी फैल गई. जमीनी और संपत्ति विवाद के चलते पूरे परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे खुशियों का त्यौहार मातम में बदल गया और पूरे मोहल्ले में काली दिवाली बन गई.

जानकारी के अनुसार, पप्पू उर्फ सुरेश (60) पुत्र देवीराम, उनकी पत्नी सरोज (55) और उनका बेटा इंद्रेश (22) ने पारिवारिक और संपत्ति विवाद से परेशान होकर एक साथ कुएं में छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि परिवार लंबे समय से जमीनी विवाद को लेकर तनाव में था. दीपावली के दिन जब पूरा शहर रोशनी और खुशियों में डूबा था, उसी दौरान इस परिवार ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. आसपास के लोगों ने जब तीनों को कुएं में कूदते देखा तो हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

यह भी पढ़ेंः भीलवाड़ा बालाजी मंदिर में मारपीट का आरोप: गिरफ्तारी की मांग पर रातभर थाने के बाहर डटे ग्रामीण

पुलिस अधिकारियों ने संभाली रेस्क्यू की कमान 
सूचना मिलते ही कार्यवाहक सीओ धर्म सिंह मीणा और कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली और जवानों के साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बिना समय गंवाए रेस्क्यू शुरू किया.

सीढ़ी और रस्सी के सहारे कुएं में उतरा जवान 
पुलिस जवानों ने कुएं में सीढ़ियां डाली और एक जवान को रस्सी के सहारे पानी में उतारा. सबसे पहले सीढ़ी और रस्सी की सहायता से 55 वर्षीय सरोज को सुरक्षित बाहर निकाला गया. महिला को तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. पुलिस की तत्परता के कारण ही महिला की जान बच सकी और पुलिस की तत्परता महिला के लिए जीवनरक्षक बनी. अगर पुलिस कुछ देर और लेट होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

यह भी पढ़ेंः दिवाली पर बीकानेर में पसरा मातम! पति-पत्नी समेत 3 की मौत

पिता-बेटे की हुई मौत 
वहीं, कुएं में मौजूद पप्पू उर्फ सुरेश और उनके बेटे इंद्रेश को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पानी गहरा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी. काफी प्रयास के बाद दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों के शव जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाए गए हैं.

हादसे से पटपरा मोहल्ले में पसरा मातम
घटना के बाद पूरे पटपरा मोहल्ले में शोक और सनसनी का माहौल है. दीपावली पर हुई इस दर्दनाक घटना से हर कोई स्तब्ध है. लोगों का कहना है कि संपत्ति विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संपत्ति विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों से भी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

भानु प्रताप शर्मा, धौलपुर (राजस्थान) निवासी पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से प्रिंट व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान न्यूज़ में कार्यरत हैं, जहाँ वे पिछले लगभग 10 वर्षों से बेहतर रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं. पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि शहीद परिवार, राजनीति, स्वास्थ्य-चिकित्सा, सामाजिक सरोकार और समाज की सकारात्मक कहानियों को कवर करने में है। इसके अलावा क्राइम, ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना, प्रशासन और आमजन के बीच की कड़ी बनना और सच को बिना डर के सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की है और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें धौलपुर सहित पूरे राजस्थान में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES