App

भीलवाड़ा बालाजी मंदिर में मारपीट का आरोप: गिरफ्तारी की मांग पर रातभर थाने के बाहर डटे ग्रामीण

भीलवाड़ा के बदनोर क्षेत्र के उम्मेदपुरा बालाजी मंदिर में मारपीट, जबरन मिठाई खिलाने, चांदी की चेन छीनने और कार लेकर फरार होने के आरोपों से मामला गरमा गया है. परिवादी श्यामसुंदर गुर्जर ने महावीर सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में परिवाद पेश किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण रातभर बदनोर थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे.

भीलवाड़ा बालाजी मंदिर में मारपीट का आरोप: गिरफ्तारी की मांग पर रातभर थाने के बाहर डटे ग्रामीण
Image Credit: मिठाई खिलाने से इनकार पर मारपीट का आरोप

भीलवाड़ा के बदनोर ग्राम उम्मेदपुरा स्थित बालाजी मंदिर में मारपीट, जबरन मिठाई खिलाने, चांदी की चेन छीनने और कार लेकर फरार होने के आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है. परिवादी श्यामसुंदर गुर्जर की ओर से बदनोर पुलिस थाने में परिवाद पेश कर महावीर सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात से ही ग्रामीण बदनोर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए.

मिठाई खिलाने से इनकार पर मारपीट का आरोप
परिवाद के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को शाम करीब 5 बजे परिवादी ग्राम उम्मेदपुरा स्थित बालाजी मंदिर में मौजूद था. इसी दौरान महावीर सिंह सहित अन्य लोग वहां पहुंचे. आरोप है कि महावीर सिंह मंदिर के बाहर खड़ा रहा, जबकि अन्य लोग मंदिर के अंदर आए और परिवादी को जबरन मिठाई खिलाने की कोशिश की.  मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई. परिवाद में ओमप्रकाश गुर्जर के सिर पर चांदी के कड़े से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है.

बेहोशी की हालत में कार में डालकर ले जाने का आरोप
परिवादी ने आरोप लगाया कि मारपीट में घायल होकर बेहोशी की हालत में होने के दौरान उसे कार में डालकर ले जाया गया. इसके बाद आरोपी परिवादी की कार लेकर फरार हो गया. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ-02 CD 8205 बताया गया है. परिवाद में चांदी की चेन छीनने का आरोप भी लगाया गया है.

गिरफ्तारी की मांग पर रातभर धरने पर बैठे ग्रामीण
घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण देर रात से बदनोर पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए.  ग्रामीणों ने पूरी रात थाने के बाहर बिताई. रात को ग्रामीणों ने भोजन की व्यवस्था की और बिस्तर भी मंगवाए. वही, थाने के बाहर ही भोजन किया ठंड से बचने के लिए ग्रामीणों ने अलाव जलाकर रात गुजारी.

दूसरी ओर, ग्रामीणों के धरने के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से थाने का मुख्य गेट बंद रखा गया. ग्रामीण पूरी रात बाहर बैठकर कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे. परिवादी ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 126(2), 3(5) सहित अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More