)
Bank Holiday: दीवाली पर बैंक बंद थे, रविवार के चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी थी. आज सोमवार को बैंक खुले है या नहीं, इसे लेकर लोगों में कंफ्यूजन है.
दीवाली खत्म, आज बैंक खुले या बंद ?
रिजर्व बैकं ऑफ इंडिया के हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आज कई शहरों में सोमवार, 9 नवंबर को बैंक बंद हैं. दिवाली/लक्ष्मी पूजा/ गोवर्धन पूजा /विश्वकर्मा दिवस के मौके पर देश के कई शहरों में बैंकों की छुट्टी है.
अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, रायपुर, शिलॉग में आज बैंक बंद हैं. इन शहरों के अलावा देश के बाकी हिस्सों में बैंक में कामकाज हो रहा है.
क्या भाईदूज पर बैंक खुलेंगे ?
10 नवंबर को बाली प्रतिपर्दा, दिपावली, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा, विक्रम संवत के चलते देश के कई हिस्सों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. 10 नवंबर को मुंबई, नागपुर, गंगटोक, देहरादून, बेंगलुरु, बालापुर, अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे.
11 नवंबर तो भाईदूज के मौके पर गंगटोक, इंफाल, कोलकाता, लखनऊ, शिमला को छोड़कर देश के बड़े शहरों में बैंक खुले रहेंगे. यानी अगर आप दिल्ली, पटना,मुंबई, चेन्नई जैसे शहरों में रहते हैं, तो भाईजूद के दिन बैंक से जुड़ा अपना काम निपटा सकते हैं.
बैंक बंद पर चालू रहेंगे ये काम
त्योहारों के चलते बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है, लेकिन बैंक बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, डिजिटल सर्विस, एटीएम सर्विस जारी रहेगी. आप आराम से एटीएम से कैश निकाल सकेंगे. मोबाइल बैंकिंग, नेटबैंकिंग के जरिए पैसों का ट्रांजैक्शन कर सकेंगे.
नवंबर के महीने में बैंक में छुट्टियों की भरमार