SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में रेल हादसा: पटरी से उतरे बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के पहिये, यात्रियों में मचा हड़कंप

Rajasthan News: अलवर के खेड़ली में मंगलवार सुबह बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन बेपटरी हो गई. इंजन के बाद दूसरी बोगी के पहिये पटरी से उतर गए. हादसा मोती का नंगला रेलवे फाटक के पास हुआ. मौके पर पुलिस और रेलवे अधिकारी पहुंचे. हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 13, 2026, 03:08 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 08:55 PM IST
Image Credit: Alwar Train Derailment (Zee Media)
Join

Alwar News: अलवर के खेड़ली कस्बे में मंगलवार सुबह बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के बेपटरी होने की घटना सामने आई. ईदगाह से बांदीकुई जा रही मेमू ट्रेन के इंजन के बाद दूसरी बोगी के पहिये पटरी से उतर गए. घटना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया और ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सुबह 11:30 बजे मोती का नंगला फाटक के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे खेड़ली कस्बे के मोती का नंगला रेलवे फाटक के पास हुई. रेलवे खंभा नंबर 96/8 के नजदीक ट्रेन की दूसरी बोगी के पहिये पटरी से उतर गए. संबंधित बोगी का नंबर 228236/C बताया जा रहा है. अचानक हुई इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में हलचल मच गई.

यह भी पढ़ें - 2 दिन पहले गूंजी किलकारी, घर पहुंचने से पहले उजड़ गया परिवार! मां-पिता और नवजात की मौत

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे टीम
ट्रेन के बेपटरी होने की जानकारी मिलते ही खेड़ली आरपीएफ और सिविल पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल ट्रेन के पहिये पटरी से उतरने की वजह सामने नहीं आई है. अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें - 3 साल से बेटे को न्याय का इंतजार: 7 दिन से भूखी मां और 80 साल की नानी, अब नेताओं से लगाई गुहार

रेलवे लाइन की शिफ्टिंग का काम भी चल रहा
खेड़ली से नदबई तक रेलवे लाइन की शिफ्टिंग का काम भी चल रहा है. ऐसे में इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक और निर्माण कार्य से जुड़े पहलुओं की जांच भी अहम मानी जा रही है. हालांकि, ट्रेन के बेपटरी होने का लाइन शिफ्टिंग के काम से कोई संबंध है या नहीं, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.

ट्रेन चालक ने फिलहाल जानकारी देने से किया इनकार
घटना के संबंध में ट्रेन चालक अमरनाथ चौबे से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. चालक का कहना था कि वह अभी ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि घटना के बारे में जानकारी दे सकें.

फिलहाल रेलवे अधिकारी हादसे की वजह का पता लगाने में जुटे हैं. जांच के साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि घटना का रेल परिचालन पर कितना असर पड़ा और ट्रेन को दोबारा पटरी पर लाने के लिए क्या कदम उठाए गए.

किन कारणों से ट्रेन पटरी से उतरती है?
ट्रेन के पटरी से उतरने यानी डिरेलमेंट के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इनमें ट्रेन के पहियों, बेयरिंग, एक्सेल या ब्रेक में खराबी, रेलवे ट्रैक का टूटना या कमजोर होना, पटरी के नीचे की मिट्टी या गिट्टी का धंसना और ट्रैक के जॉइंट ढीले होना शामिल हैं. इसके अलावा, सिग्नल की अनदेखी, तय सीमा से ज्यादा रफ्तार, रेलवे ट्रैक के पॉइंट में गड़बड़ी या पटरी पर किसी भारी वस्तु के आ जाने से भी हादसा हो सकता है. भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और तेज आंधी-तूफान जैसी प्राकृतिक घटनाएं भी ट्रेन के बेपटरी होने की वजह बन सकती हैं. वहीं, पुरानी पटरियों और कोचों का सही तरीके से रखरखाव नहीं होने पर भी दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि, किसी खास हादसे की वास्तविक वजह रेलवे की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES