SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अलवर में फिर रफ्तार का कहर: जीजा की पगड़ी रस्म से लौट रहा था कृष्ण चंद्र, रास्ते में डंपर ने छीन ली जिंदगी

अलवर-दिल्ली हाईवे पर बीजवा गांव के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कृष्ण चंद्र शर्मा की मौत हो गई. वह जीजा की पगड़ी रस्म से बाइक पर घर लौट रहे थे. मृतक के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं.

Written By Sandhya Yadav
Published: Oct 23, 2026, 10:18 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 10:21 AM IST
Image Credit: अलवर-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार शाम करीब चार बजे हुआ हादसा.
Join

अलवर-दिल्ली हाईवे पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के बीजवा गांव के पास गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार की जान चली गई. तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. मृतक अपने जीजा की बारहवें की पगड़ी रस्म में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब चार बजे बीजवा गांव के निकट मानकी मोड़ पर तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार डंपर के पहियों की चपेट में आ गया. गंभीर हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया.

ग्रामीणों की मदद से बाइक सवार को रामगढ़ उपजिला अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.

यह भी पढे़ं- Kota Accident: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी ट्रैवल बस, 5 लोगों की मौत

पगड़ी रस्म में शामिल होने गया था मृतक कृष्ण चंद्र
मृतक की पहचान कृष्ण चंद्र शर्मा पुत्र खेमचंद शर्मा के रूप में हुई है. वह गांव बुआका, थाना सदर का निवासी था. मृतक के भाई राजू ने बताया कि कृष्ण चंद्र शर्मा गुरुवार को नौगांवा में अपने जीजा की मृत्यु के बाद आयोजित बारहवें की पगड़ी रस्म में शामिल होने गया था. कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह बाइक से अपने गांव के लिए रवाना हुआ था. रास्ते में बीजवा गांव के पास मानकी मोड़ पर डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई.

परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल
कृष्ण चंद्र शर्मा लकड़ी की आरा मशीन पर काम करता था और इसी से अपने परिवार का खर्च चलाता था. उसके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं. परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हादसे के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

क्या कहना है  एएसआई दयाचंद मीणा का
रामगढ़ थाने के एएसआई दयाचंद मीणा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हुई है. परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES