भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /Kota Accident: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी ट्रैवल बस, 8 लोगों की मौत

Kota Accident: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी ट्रैवल बस, 8 लोगों की मौत

कोटा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराडिया के पास एक ट्रैवल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसे में करीब 8 लोगों की मौत की सूचना है. घायलों को एंबुलेंस से कोटा रेफर किया गया है.

Written BySandhya Yadav
Published: Oct 17, 2026, 09:12 AM IST|Updated: Oct 17, 2026, 11:41 AM IST
joinshare
Kota Accident: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी ट्रैवल बस, 8 लोगों की मौत
Image Credit: कराडिया के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवल बस खाई में गिरी.

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराडिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवल बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने की है.

भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, बस में भोपाल के 21 लोग सवार थे. इनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे. श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे, तभी कराडिया के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई.

घायलों को एंबुलेंस से कोटा रेफर किया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई. राहत एवं बचाव कार्य के दौरान घायलों को एंबुलेंस की मदद से कोटा रेफर किया गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.

यह भी पढ़ें- डूंगरपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक को पीछे से मारी टक्कर, रिटायर्ड ASI की मौत

कलेक्टर और आईजी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया और कोटा रेंज आईजी हरेंद्र महावर एमबीएस अस्पताल पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना और उपचार की स्थिति की जानकारी ली.

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे के बाद प्रशासन और मेडिकल टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

सीएम ने जताया दुख
कोटा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कोटा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

पूर्व सीएम गहलोत ने हादसे पर जताया दुख
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कोटा जिले में हुए बस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने और इस हादसे में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Kota News