App

रिसॉर्ट में Thailand युवतियों संग झूम रहा था रसूखदार, छापा लगते ही हो गया गायब, अब पुलिस दे रही सफाई

Jaipur Crime News: जयपुर के एक रिसॉर्ट में थाईलैंड की 7 युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लेने के मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. वायरल वीडियो में एक रसूखदार व्यक्ति युवतियों के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है. पुलिस पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल की आशंका जता रही है, लेकिन कार्रवाई के दौरान यह व्यक्ति मौके पर नहीं मिला. SHO के मुताबिक पुलिस पहुंची तो वहां 7 युवतियों के साथ केवल 3 युवक मौजूद थे.

रिसॉर्ट में Thailand युवतियों संग झूम रहा था रसूखदार, छापा लगते ही हो गया गायब, अब पुलिस दे रही सफाई
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime News: जयपुर के एक रिसॉर्ट में थाईलैंड की युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लेने के मामले ने अब नया सवाल खड़ा कर दिया है. इस मामले से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रसूखदार व्यक्ति थाईलैंड की युवतियों के साथ डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

पुलिस इस पार्टी में ड्रग्स आदि के इस्तेमाल की आशंका जता रही है. ऐसे में सवाल यह है कि यदि मामला इतना गंभीर था तो वायरल वीडियो में नजर आ रहा रसूखदार व्यक्ति पुलिस की कार्रवाई के दौरान कहां था. क्या पुलिस के पहुंचने से पहले वह वहां से निकल गया या फिर उसे किसी तरह वहां से निकाल दिया गया?

कार्रवाई के दौरान सिर्फ 3 युवक मिले
मामले में SHO का कहना है कि जब पुलिस रिसॉर्ट में पहुंची, तब वहां 7 युवतियों के साथ तीन ही युवक मौजूद थे. इसी आधार पर पुलिस ने केयरटेकर सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस की ओर से पार्टी में मौजूद लोगों के संबंध में यही जानकारी सामने आई है. हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे रसूखदार व्यक्ति को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. वीडियो में वह युवतियों के साथ पार्टी में डांस करता नजर आ रहा है. ऐसे में यह सवाल चर्चा में है कि पुलिस के पहुंचने से पहले वह व्यक्ति मौके से कैसे चला गया.


पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
ड्रग्स के इस्तेमाल की आशंका के बीच पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवालों ने मामले को और चर्चा में ला दिया है. एक तरफ पुलिस ने रिसॉर्ट से तीन युवकों को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी तरफ वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की मौजूदगी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. अब सवाल यह भी है कि क्या पुलिस के पहुंचने से पहले रसूखदार व्यक्ति वहां से निकल चुका था या मामले में उसे लेकर कोई अलग कार्रवाई हुई है. फिलहाल इस संबंध में तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है.


कमिश्नर के एक्शन का इंतजार
मामले में अब जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के एक्शन का इंतजार है. वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति को लेकर उठ रहे सवालों और पुलिस की कार्रवाई के बीच आगे क्या कदम उठाया जाता है, इस पर निगाहें हैं. पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More