भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /लौट आया पुराना प्यार: क्या तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का हो गया पैचअप? बर्थडे पोस्ट पर कमेंट देख फैंस हुए एक्साइटेड!

लौट आया पुराना प्यार: क्या तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का हो गया पैचअप? बर्थडे पोस्ट पर कमेंट देख फैंस हुए एक्साइटेड!

Written ByJyoti Rajput
Published: Nov 26, 2026, 13:04 IST|Updated: Nov 26, 2026, 13:37 IST
joinshare

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. लेकिन उनके इस पोस्ट ने उस समय फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जब उनके एक्स-बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का उस पर कमेंट आया. इस एक कमेंट ने इंटरनेट पर पैचअप की अफवाहों को हवा दे दी है. 

tara sutaria birthday post1/6

तारा बर्थडे पोस्ट

बॉलीवुड के गलियारों में कब किस एक शब्द या कमेंट से न्यू या पुरानी लव स्टोरी शुरू हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. इन दिनों एक्ट्रेस तारा सुतारिया की जन्मदिन वाली पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके पीछे की वजह कोई और नहीं, बल्की उनके एक्स-बायफ्रेंड वीर पहाड़िया का कमेंट है. एक्टर के एक कमेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस एक टिप्पणी ने दोनों के फिर से करीब आने या पैचअप की अटकलों को हवा दे दी है.
tara sutaria films2/6

तारा सुतारिया करियर

सोशल मीडिया पर चल रहीं इन अफवाहों पर को लेकर न तो तारा और न ही वीर ने कोई अपडेट दी है. लेकिन चाहने वालों के बीच ये सवाल जरूर तैरने लगा है कि क्या इन दोनों के बीच एक बार फिर नई शुरुआत हो रही है. एक्टिंग और सिंगिग दोनों में हुनर रखने वाली तारा सुतारिया ने अपने करियर की शुरुआत बेहद स्टाइलिश अंदाज में की थी. करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बड़े पर्दे पर कदम रखने के बाद उन्होंने ‘मरजावां’, ‘तड़प’ और ‘हीरोपंती 2’ जैसी फिल्मों में काम किया.
tara and veer3/6

वीर पहाड़िया के साथ रिश्ता

तारा अपने शांत स्वभाव, म्यूजिकल बैकग्राउंड और स्क्रीन प्रेजेंस के चलते कम वक्त में लोगों के बीच फेमस हो गईं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स के जरिए खुद को निखारने में जुटी रहीं. तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के बीच नजदीकियों की खबरें एक समय खूब चर्चा में रही थीं. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिससे फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद आने लगी थी.
tara and ap dhillon4/6

एपी डिल्लौन के साथ नजदीकियां

समय के साथ तारा और वीर के रास्ते अलग होने की चर्चाएं सामने आईं. खबरों के मुताबिक, बिजी शेड्यूल, करियर पर बढ़ते फोकस और आपसी प्रायोरिटी में आए बदलाव के कारण दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाना बेहतर समझा. उस वक्त किसी कड़वाहट के बजाए शांत तरीके से आगे बढ़ने की बातें सामने आई थीं. लेकिन इसके पीछे की एक वजह रैपर और सिंगर एपी डिल्लौन का वो कॉन्सर्ट भी था, जहां तारा स्टेज और सिंगर के बीच स्टेज पर काफी क्लोजनेस देखी गई.
brithday post comment5/6

बर्थडे पोस्ट पर वीर का कमेंट

अब जब तारा ने अपने जन्मदिन से जुड़ी पोस्ट शेयर की, तो वीर पहाड़िया के कमेंट ने सबका ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस छोटे से इशारे को बड़ी बारीकी से पढ़ा और तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए. कई लोगों को लगा कि पुराने गिले-शिकवे भुलाकर दोनों के बीच फिर से दोस्ती या प्यार की नई डोर जुड़ रही है, जबकि कुछ का मानना था कि ये महज एक नॉर्मल कमेंट है, जिसे जरूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा है.
veer and tara6/6

खामोशी के बीच सस्पेंस बरकरार

फिलहाल, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया दोनों ने ही इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है. सोशल मीडिया की दुनिया में जहां एक कमेंट से अफवाहों का बाजार गर्म हो जाता है, वहीं असली तस्वीर तभी साफ होती है, जब खुद सितारे उस पर कुछ कहते हैं. तब तक फैंस को यही इंतजार है कि ये महज एक दोस्ताना कमेंट था या फिर किसी नए रिश्ते की आहट है.
TAGS:
Bollywood News

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
26/11 के हीरो ने बचाई सैकड़ों जान, आज खुद जिंदगी से हारते दिखे 'छोटू चायवाला'; 17 महीने से बेरोजगार, मांगी इच्छामृत्यु

26/11 के हीरो ने बचाई सैकड़ों जान, आज खुद जिंदगी से हारते दिखे 'छोटू चायवाला'; 17 महीने से बेरोजगार, मांगी इच्छामृत्यु

2

इंग्लैंड से 60000 KG सोना भारत लौटा...क्या अपने पास तिजोरी नहीं , क्यों विदेश में सोना रखता है RBI, अब क्यों वापस ला रहा?

3

1 के बदले अब मिलेंगे 2 शेयर... अमेरिकी बच्चों को लेकर एलन मस्क का बड़ा फैसला, जानें कब और कैसे मिलेगा फायदा?

4

भारत पर 25% टैरिफ लगाने की तैयारी, अमेरिका में बढ़कर कितना महंगा हो जाएगा सामान? पूरा हिसाब समझिए

5

अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा शहर! बिहार के इस गांव में घर के पास मिल रहा मुफ्त उपचार, जानें क्या-क्या है उपलब्ध?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.