भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /Mangal Gochar: भाई दूज के अगले दिन से मंगल-केतु की युति, 5 दिसंबर तक 5 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क!

Mangal Gochar: भाई दूज के अगले दिन से मंगल-केतु की युति, 5 दिसंबर तक 5 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क!

Written ByShraddha Jain
Published: Nov 11, 2026, 07:21 AM IST|Updated: Nov 11, 2026, 07:43 AM IST
joinshare

11 नवंबर यानी कि आज भाई दूज पर्व मनाया जा रहा है और अगले दिन 12 नवंबर 2026 को मंगल गोचर करके सिंह राशि में आ रहे हैं. जहां उनकी छाया ग्रह केतु से हो रही युति 5 राशियों के लिए अशुभ संकेत दे रही है.

mangal ketu yuti1/7

सिंह राशि में मंगल गोचर

मंगल ग्रह को ज्‍योतिष में साहस, आक्रामकता, भूमि, भाई का कारक माना गया है. भाई दूज के अगले दिन 12 नवंबर 2026 को मंगल राशि परिवर्तन कर रहे हैं. ग्रहों के सेनापति मंगल नीच राशि कर्क से निकलकर ग्रहों के राजा सूर्य की राशि में जा रहे हैं. जहां पहले से मायावी ग्रह केतु मौजूद हैं. ऐसे में सिंह राशि में मंगल और केतु की युति होगी, जो कई मामलों में नुकसान दे सकती है. दरअसल, मंगल और सूर्य दोनों ही अग्नि तत्‍व वाले ग्रह हैं. ऐसे में सूर्य की राशि में मंगल का आना वैसे ही फायरी है, उस पर मंगल का केतु से युति करना लोगों की मानसिक स्थिति, फैसलों, ऊर्जा पर नकारात्‍मक असर डाल सकता है.
mangal ketu effect 2/7

जल्‍दबाजी पड़ेगी भारी

ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता कहते हैं कि मंगल और केतु का युति करना लोगों में जल्‍दबाजी की भावना बढ़ा सकता है, जिससे वे गलत फैसले ले सकते हैं. इसके अलावा गुस्‍सा और वाणी में कड़वाहट बढ़ सकती है. 5 दिसंबर 2026 को केतु राशि बदलकर कर्क में आ जाएंगे और मंगल के साथ उनकी युति टूट जाएगी. लेकिन 5 दिसंबर तक 5 राशि वालों को कुछ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है.
mesh rashi3/7

मेष राशि

मेष राशि के स्‍वामी मंगल ग्रह हैं और उनका केतु के साथ युति करना इस राशि वालों की लव लाइफ और फैमिली लाइफ पर असर डाल सकते हैं. बेहतर है इस समय में उत्‍तेजना या जल्‍दबाजी में कोई फैसला न करें. निवेश सोच-समझकर करें.
kark rashi4/7

कर्क राशि

मंगल केतु की युति आपकी बोली में जहर घोलने का काम कर सकती है. लिहाजा पहले सोचें फिर बोलें. वरना वाणी की कड़वाहट आपके बनते काम बिगाड़ेगी और रिश्‍तों पर भी असर डाल सकती है.
singh rashi5/7

सिंह राशि

सिंह राशि में ही मंगल केतु की युति बन रही है, जिसका बुरा असर आपकी सेहत और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है. आपके स्‍वभाव में आक्रामकता रहेगी, जो नुकसान दे सकती है. खासतौर पर वर्कप्‍लेस पर अधिकारियों से न उलझें. वाहन भी संभलकर चलाएं.
vrishchik rashi6/7

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्‍वामी मंगल का केतु से युति करना आपको जल्‍दबाज बनाएगा. आप कोई भी काम करने या किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने के बाद सोचेंगे और पाएंगे कि आप खुद ही अपना नुकसान कर बैठे हैं. लिहाजा गुस्‍से और जल्‍दबाजी से बचें.
kumbh rashi7/7

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर के साथ गलतफहमी होने की स्थिति बन रही है. बेहतर बातचीत जारी रखें, वरना कम्‍युनिकेशन की कमी स्थिति को और बिगाड़ सकती है. वहीं पार्टनरशिप में काम करने वाले लोग कागजी काम और लेन-देन करने में पूरी ट्रांसपेरेंसी रखें, वरना मामला बिगड़ सकता है. (Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
TAGS:
Grah Gochar

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
इंडोनेशिया में बवाल, सरकार से तीखे सवाल: 'हीरोज डे' पर जकार्ता समेत कई शहरों में भड़की हिंसा, पुलिस से झड़प के बाद आगजनी

इंडोनेशिया में बवाल, सरकार से तीखे सवाल: 'हीरोज डे' पर जकार्ता समेत कई शहरों में भड़की हिंसा, पुलिस से झड़प के बाद आगजनी

2

हरियाणा में बदले कई बड़े अधिकारियों के विभाग, गुरुग्राम-फरीदाबाद को मिले नए CEO

3

दिल्ली-NCR पर धुएं की मार, मगर AQI के आंकड़ों पर छिड़ी तकरार! CPCB ने अब बताई पूरी कहानी

4

समंदर से दिखा क्रिस्टियानो रोनाल्डो का 'सपनों का महल', भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर ने जहाज से दिखाया; वीडियो वायरल

5

पलामू में RJD विधायक की फजीहत: दलित युवक के कंधे पर बैठकर पार कर रहे थे नदी, संतुलन बिगड़ते ही धड़ाम से पानी में गिरे

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.