App

इंडोनेशिया में बवाल, सरकार से तीखे सवाल: 'हीरोज डे' पर जकार्ता समेत कई शहरों में भड़की हिंसा, पुलिस से झड़प के बाद आगजनी

10 नवंबर को हीरोज डे के मौके पर इंडोनेशिया के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले. जकारर्ता, योग्याकार्ता और सिराबाया समेत कई शहरों में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प देखने को भी मिली.

इंडोनेशिया में बवाल, सरकार से तीखे सवाल: 'हीरोज डे' पर जकार्ता समेत कई शहरों में भड़की हिंसा, पुलिस से झड़प के बाद आगजनी
Image Credit: इंडोनेशिया में हजारों की संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे हैं. (फोटो- एआई)

इंडोनिया में मंगलवार (10 नवंबर) को बड़े पैमाने पर छात्रों का प्रदर्शन देखने को मिला. 10 नवंबर को 'हीरोज़ डे' (Heroes’ Day) के मौके पर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. देखते ही देखते ये विरोध प्रदर्शन हिंसा में बदल गया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच झड़प भी हुई.

इंडोनेशिया के जकार्ता, योग्याकार्ता और सिराबाया में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़पें हुईं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. इसके अलावा इन भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया गया. प्रदर्शनाकारियों ने इस दौरान कई जगहों पर आगजनी की और वाहनों में तोड़फोड़ की. कई सरकारी इमारतों को इस दौरान निशाना बनाया गया.

कहां-कहां हुआ प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, ये प्रदर्शन जकार्ता, योग्याकार्ता, सुराबाया, बन्युवांगी और पुरवोकेर्तो जैसे शहरों में हुए. जकार्ता में संसद भवन, तुगु तानी और नेशनल मोन्यूमेंट (मोनास) पर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए. कथित तौर पर इन विरोध प्रदर्शन की अगुवाई तीन छात्र संगठनों ने की है. दावा है कि योग्याकार्ता में सोशल मीडिया पर मुहिम चलाकर भीड़ जुटाई गई. आयोजकों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा और लड़ाकू और लोकतांत्रिक जन आंदोलन बनाने की अपील की.

प्रदर्शनकारियों की मांगे

इंडोनेशिया में बढ़ती महंगाई, बुनियादी चीजों के दाम और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतरे. प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि महंगाई के अनुसार न्यूनतम वेतन तय किया जाए. इसके अलावा जंगलों में लगने वाली आग और पर्यावरण के नुकसान का समाधान निकाला जाना चाहिए.

सरकार की कई नीतियों का छात्र जमकर विरोध कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि 'मुफ्त पौष्टिक भोजन कार्यक्रम' योजना को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए. इस प्रदर्शन के दौरान नागरिक अधिकारों को लेकर भी आवाज बुलंद की गई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन पर रोक लगाने वाले नियम रद्द हों. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More