बिहार की कुल 8 सीटों (4 स्नातक और 4 शिक्षक) के लिए 150 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 90 प्रत्याशी स्नातक सीटों से और 60 शिक्षक सीटों से मैदान में हैं.
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर शुक्रवार को वोट डाले गए. कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें, तो पूरे राज्य में वोटिंग शांति हुई. शुक्रवार शाम 4 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, स्नातक सीटों पर 43.87 प्रतिशत और शिक्षक सीटों पर 74.55 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. हालांकि, जो लोग 4 बजे तक लाइन में लगे थे, उन्हें वोट डालने दिया गया, इसलिए अंतिम प्रतिशत में थोड़ा सुधार हो सकता है.
1/8
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोट डाले गए
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर शुक्रवार को वोट डाले गए. कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें, तो पूरे राज्य में वोटिंग शांति हुई. शुक्रवार शाम 4 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, स्नातक सीटों पर 43.87 प्रतिशत और शिक्षक सीटों पर 74.55 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई.
2/8
कहां कितना हुआ मतदान?
चुनाव आयोग की मानें तो स्नातक क्षेत्रों में सबसे ज्यादा उत्साह कोसी में दिखा, जहां 52.51 प्रतिशत वोट पड़े. वहीं, पटना स्नातक क्षेत्र में सबसे कम 36.19प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इसके अलावा तिरहुत में 42.15 प्रतिशत और दरभंगा में 42 प्रतिशत वोटिंग हुई.
3/8
पटना शिक्षक क्षेत्र में 56.89 प्रतिशत वोट पड़े
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की बात करें तो सारण के शिक्षकों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई और यहां रिकॉर्ड 87.16 प्रतिशत मतदान हुआ. दरभंगा में 79 प्रतिशत, तिरहुत में 78.10 प्रतिशत और पटना शिक्षक क्षेत्र में 56.89 प्रतिशत वोट पड़े.
4/8
मैदान में हैं 150 महारथी
इस बार की जंग बेहद दिलचस्प है. कुल 8 सीटों (4 स्नातक और 4 शिक्षक) के लिए 150 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 90 प्रत्याशी स्नातक सीटों से और 60 शिक्षक सीटों से मैदान में हैं.
5/8
दरभंगा स्नातक सीट
दरभंगा स्नातक सीट पर है, जहां अकेले 40 उम्मीदवार अपनी किस्मत ठोक रहे हैं. वहीं, कम उम्मीदवार पटना और सारण शिक्षक क्षेत्रों में 18-18 प्रत्याशी आमने-सामने हैं.
6/8
इस बार का मुकाबला क्यों है खास?
इस बार की लड़ाई केवल पारंपरिक एनडीए बनाम महागठबंधन तक सीमित नहीं है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सभी 8 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय और दिलचस्प बना दिया है.
7/8
बीजेपी और जदयू 4-4 सीटों पर चुनाव लड़ रही
एनडीए की तरफ से बीजेपी और जदयू 4-4 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि राजद, कांग्रेस और कई मजबूत निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी पूरी ताकत झोंक चुके हैं. सबकी निगाहें खास तौर पर पटना स्नातक सीट पर टिकी हैं, जहां से जदयू के कद्दावर नेता नीरज कुमार खुद मैदान में हैं.
8/8
मतगणना 27 अक्टूबर को होगी
आठों सीटों के लिए मतगणना 27 अक्टूबर को होगी. 27 अक्टूबर को फैसला आएगा कि स्नातक और शिक्षक मतदाता किस पर अपना भरोसा जताते हैं.