भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /खौफ का दूसरा नाम है ये फिल्म: व्यूज की भूख में हॉन्टेंड मेट्रो स्टेशन पहुंची लड़की, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएंगी रूह; JioHotstar पर हो रही ट्रेंड

खौफ का दूसरा नाम है ये फिल्म: व्यूज की भूख में हॉन्टेंड मेट्रो स्टेशन पहुंची लड़की, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएंगी रूह; JioHotstar पर हो रही ट्रेंड

Written ByVandana Saini
Published: Sep 27, 2026, 12:55 PM IST|Updated: Sep 27, 2026, 02:08 PM IST
joinshare
OTT Trending Horror Movie: गिरते व्यूज से परेशान एक हॉरर यूट्यूबर खौफनाक कंटेंट की तलाश में एक ऐसे मेट्रो स्टेशन पहुंचती है, जहां से लोग अचानक गायब हो जाते हैं. स्टेशन मैनेजर से सुनी डरावनी बातें उसे इंटरनेट पर मशहूर तो कर देती हैं, पर उसके बाद जो शुरू होता है वो रूह कंपा देने वाला होता.

लोगों को खूब पसंद आ रहा हॉरर कंटेंट

आजकल सिनेमा प्रेमियों के बीच खौफ और मिस्टी से भरपूर फिल्मों को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. लोगों में जमपस्केयर्स के साथ-साथ दिमाग घुमा देने वाली मिस्ट्री और साइकोलॉजिकल थ्रिल भी खूब पसंद आ रहा है. जब रोजमर्रा की कोई जानी-पहचानी जगह अचानक किसी डरावने साये में तब्दील हो जाती है, तो लोगों की रूह कांप उठती है. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने इस तरह के कंटेंट को घर-घर पहुंचाने का काम किया है. दुनिया भर की अलग-अलग भाषाओं का सिनेमा अब एक क्लिक पर मिलने लगा है, जिससे ऑडियंस का दायरा और पसंद दोनों काफी बड़े हो चुके हैं.
 

OTT Trending Horror Movie Ghost Train1/5

भारत में हिंदी में हुई स्ट्रीम

दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से इस कहानी को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. वीरान हॉन्टेंड मेट्रो स्टेशन के माहौल और बैकग्राउंड म्यूजिक की लोगों ने काफी तारीफ की, जबकि कुछ ऑडियंस रको इसकी कहानी थोड़ी जानी-पहचानी लगी. मशहूर रेटिंग वेबसाइट IMDb पर इसे 5.4/10 की रेटिंग मिली है. भारतीय ऑडियंस के लिए सबसे बढ़िया बात ये है कि ‘घोस्ट ट्रेन’ अब जियो हॉटस्टार पर हिंदी भाषा में देखने के लिए मौजूद है. दर्शक इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और ओरिजिनल कोरियन भाषा में भी सुन सकते हैं. करीब 1 घंटा 35 मिनट की इस फिल्म को प्लेटफॉर्म पर U/A 16+ का सर्टिफिकेशन दिया गया है.
OTT Trending Horror Movie Ghost Train2/5

बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल

कम बजट में तैयार हुई इस सस्पेंस फिल्म ने लिमिटेड सीमित स्क्रीन्स के बावजूद दुनिया भर में अपनी खास पहचान बनाई. कोरियन फिल्म डेटाबेस के ऑफिशियल आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म को साउथ कोरिया में लगभग 1.06 लाख ऑडियंस ने थिएटर्स में देखा, जहां इसने करीब 6.56 लाख डॉलर की कमाई दर्ज की. वहीं, बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक दुनिया भर के तमाम मार्केट्स को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 8.83 लाख डॉलर रहा. अगर 90 रुपये के लिए डॉलर के हिसाब से हिसाब लगाएं, तो ये रकम भारतीय मुद्रा में लगभग 8 करोड़ रुपये के आसपास बैठती है. मेकर्स ने फिल्म का तय बजट पब्लिक नहीं किया है.
OTT Trending Horror Movie Ghost Train3/5

व्यूज के चक्कर में फंसी यूट्यूबर

‘घोस्ट ट्रेन’ फिल्म की कहानी दा-क्युंग नाम की एक यूट्यूबर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार जू ह्यून-यंग ने बखूबी निभाया है. अपने चैनल के गिरते ग्राफ से परेशान होकर वो कंटेंट ढूंढते हुए ग्वांगलिंग स्टेशन पहुंचती है, जहां से लोगों के मिस्टीरियस तरीके से गायब होने की अफवाहें फैली हैं. वहां उसकी मुलाकात स्टेशन मैनेजर से होती है, जिसका रोल जेओन बे-सू ने किया है. इसके अलावा चोई बो-मिन ने वू-जिन का किरदार निभाया है. किम जी-इन, किम वू-क्यम, जंग हान-बिट, किम ना-योन, लिम चेओल-सू और ह्यून बोंग-सिक भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. दा-क्युंग वहां की डरावनी कहानियां इंटरनेट पर डालती है और फिर खौफ का असली खेल शुरू होता है.
OTT Trending Horror Movie Ghost Train4/5

मिस्टीरियस मेट्रो स्टेशन की खौफनाक कहानी

इस रोंगटे खड़े कर देने वाली कोरियन हॉरर-मिस्ट्री फिल्म का डायरेक्शन ताक से-वोंग ने किया है, जबकि इसकी दिलचस्प और डरावना स्क्रीनप्ले जो बा-रयुन ने तैयार किया है. करीब 94-95 मिनट की ये फिल्म पहली बार 2024 में मशहूर फिल्म फेस्टिवल के दौरान पर्दे पर दिखाई गई थी, जिसके चलते कुछ जगहों पर इसे 2024 की फिल्म भी माना जाता है. हालांकि, सिनेमाघरों में इसे ऑफिशियल तौर पर 9 जुलाई 2025 को रिलीज किया गया था. कम समय में सांसें थाम देने वाले सस्पेंस और हॉन्टेंड स्टेशन की अजीबोगरीब घटनाओं से भरपूर इस कोरियन हॉरर फिल्म का नाम ‘घोस्ट ट्रेन’ (Ghost Train) है.
OTT Trending Horror Movie Ghost Train5/5

लोग घर बैठे देख रहे हॉरर कंटेंट

घर बैठे मोबाइल या टीवी स्क्रीन पर थ्रिलर देखने वालों को अक्सर ऐसी फिल्मों की तलाश रहती है, जो बिना वक्त गंवाए सीधे मुद्दे पर आएं. डेढ़ से दो घंटे के बीच की फिल्में ऑडियंस को अपनी सीट से बांधे रखने में ज्यादा कामयाब साबित होती हैं. इसके अलावा आजकल सोशल मीडिया, वीडियो ब्लॉगिंग और डिजिटल दुनिया की उलझनों को हॉरर प्लॉट में खूब बुना जा रहा है. ऐसी ही एक कहानी इन दिनों खासी ट्रेंडिंग में है, जिसमें अपने चैनल के गिरते व्यूज से तंग आकर एक लड़की इंटरनेट पर वायरल होने के लिए एक वीरान और हॉन्टेंड मेट्रो स्टेशन में एंट्री को मार लेती हैं, लेकिन कभी घर नहीं लौटती.
TAGS:
OTT Trending Movie
Horror Movie

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

2

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

3

कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

4

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

5

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.