App

काजू कतली में चांदी की चमक का काला खेल: एल्युमिनियम से बन रहा था ‘सिल्वर वर्क’; हैदराबाद में 4 यूनिट पकड़ी गईं

काजू कतली से लेकर चम-चम और पान तक इस्तेमाल होने वाले ‘चांदी वर्क’ को लेकर पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने चार अवैध यूनिट्स पर छापा मारकर एल्युमिनियम से तैयार नकली सिल्वर वर्क और अन्य सामान बरामद किया. आरोप है कि एल्युमिनियन को ही असली चांदी बताकर तेलंगाना में मिठाई, बेकरी और पान कारोबारियों को सप्लाई किया जाता था.

काजू कतली में चांदी की चमक का काला खेल: एल्युमिनियम से बन रहा था ‘सिल्वर वर्क’; हैदराबाद में 4 यूनिट पकड़ी गईं
Image Credit: (@hydcitypolice)

कहीं आपकी मिठाई में चांदी की चमक के नाम पर कैंसर कारक एल्युमिनियम तो नहीं? ये सवाल हम आपसे इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि मकसद डराना नहीं, बल्कि मिलावटखोरों के जहर से आपको बचाना है. देश भर में पुलिस-प्रशासन का अमला अब उन मिलावटखोरों पर शिकंजा कस रहा है, जो अपने मुनाफे के लिए आपकी सेहत से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं. ज़ी न्यूज़ आपको लगातार देशभर में सामने आ रहे मिलावटखोरी के मामलों से आपको आगाह करने के साथ-साथ फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की गाइड लाइंस से भी आपको रूबरू करा रहा है, क्योंकि किसी चमचमाती दुकान काउंटर के अंदर रखे चमकीली मिठाई को सिर्फ देखकर ही उसे घर लाने का फैसला न करें, बल्कि वो सब जरूर चेक करें, जो एक जागरूक नागरिक होने के नाते आपको करना चाहिए.

'आपकी काजू-कतली पर लगी चांदी की वर्क नकली तो नहीं'    

हैदराबाद पुलिस कमिश्नर की टास्क फोर्स ने मशहूर चारमीनार और उसके आसपास चल रही चार अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का भंडाफोड़ किया है, जिन पर ये आरोप लगा था है कि वहां बड़े पैमाने पर सस्ती एल्युमिनियम का इस्तेमाल करके खाने योग्य चांदी का वर्क बनाया रहे थे और उसे असली चांदी बताकर बेच रहे थे.

इस कार्रवाई से पता चला कि कैसे एल्युमिनियम से बने उत्पादों को 'खाने योग्य चांदी' बताकर तैयार किया जा रहा था, पैक किया जा रहा था और पूरे तेलंगाना में मिठाई की दुकानों, बेकरियों और पान की दुकानों तक पहुंचाया जा रहा था.

चार जगहों पर छापेमारी 

चारमीनार इलाके के जिन प्रतिष्ठानों पर पुलिस की गाज गिरी उनके नाम भी जान लीजिए.

'इत्तेहाद वर्क शॉप'.
'यूटीसी सिल्वर लीफ्स'.
'एम.ए. मेट्रो वर्क शॉप'.
बीबी का चश्मा इलाके में 'तारा यूनिट'.

'FSSAI का लाइसेंस नहीं था'

इस रेड के बाद चारमीनार, हुसैनियालम, मोगलपुरा और फलकनुमा पुलिस स्टेशनों में चार आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं.

पुलिस ने रेड में इन लोगों के गोरखधंधे की पड़ताल करने के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, इस यूनिट में पकड़े गए लोग असली चांदी की जगह सस्ती एल्युमिनियम का इस्तेमाल करके चांदी के रंग वाली परतें और टुकड़े (फ्लेक्स) बना रहे थे. इन पर आरोप लगा है कि इन उत्पादों को 'खाने योग्य चांदी' बताकर अन्य प्रतिष्ठानों को बेचा गया, जबकि इनके पास भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से कोई वैध लाइसेंस नहीं था.

मिठाई की दुकान से बेकरी तक फैला रहे थे 'बीमारी'

गौरतलब है कि एल्युमिनियम मानव शरीर के लिए उपयुक्त नहीं है. इसके बावजूद ये लोग एल्युमिनियम की परतों को मिठाई बनाने वाली यूनिट्स को सप्लाई कर रहे थे, ताकि काजू कतली, काजू रोल, चम-चम और अन्य मिठाइयों को सजाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सके.

इसके अलावा, एल्युमिनियम की परत चढ़ी चीनी की गोलियां भी बनाई जा रही थीं, जिन्हें बेकरियों को सप्लाई किया जाता था ताकि उनका इस्तेमाल केक की टॉपिंग के रूप में हो सके.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More