हैदराबाद में एक चौराहे पर भगवान राम की प्रतिमा हटाने के बाद सियासी पारा बढ़ गया है. बीजेपी ने कांग्रेस पर हिंदू विरोध आरोप लगाया है. दावा है कि मूर्ति को इसी महीने स्थापित किया गया था, जिसके बाद नगर निगम के आदेश के बाद उसके शनिवार को हटा लिया गया.
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून का समर्थन करने वाले वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अब अपने पुराने फैसले पर अफसोस जताया है. वाईएसआर सुप्रीमो जगन मोहन रेड्डी का कहना है कि नियुक्तियां सरकार से स्वतंत्र और निष्पक्ष व्यवस्था के तहत होनी चाहिए. आइए जानते हैं, क्या था वो कानून जिस पर अब उन्हें पछतावा है.
एक व्यक्ति ने तीन साल तक जमा किए गए 10-10 रुपये के सिक्कों से परिवार के लिए सवा लाख रुपये का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद लिया. वे सिक्के इतने ज्यादा थे कि उन्हें गिनने में शोरूम स्टाफ को 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया.
छोटी-छोटी बचत से बड़ा सपना पूरा करने की बात तो आपने कई बार सुनी होगी,लेकिन तेलंगाना के एक शख्स ने इसे सच कर दिखाया है. मनचेरियल जिले के रहने वाले 51 साल के बी रवि जोसेफ ने तीन साल तक ₹10 के सिक्के जमा किए. जब सिक्कों की कुल रकम ₹1.23 लाख हो गई तो वह इन सिक्कों को लेकर सीधे Honda के शोरूम पहुंच गए. वहां कर्मचारियों को सिक्के गिनने में करीब दो घंटे लग गए और अंत में रवि ने अपनी नई स्कूटी खरीद ली.