App

ऋतिक रोशन को बोला था 'अंकल', 3 बार दिखाया था 'धूम मचाले' पर डांस... कॉफी विद करण पर अनन्या पांडे ने सुनाई बचपन की कहानी

अनन्या पांडे ने 'कॉफी विद करण' पर ऋतिक रोशन से जुड़ा अपना बचपन का मजेदार किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे बर्थडे पार्टी में उन्होंने तीन बार 'धूम मचाले' और 'क्रेजी किया रे' पर डांस किया था.

ऋतिक रोशन को बोला था 'अंकल', 3 बार दिखाया था 'धूम मचाले' पर डांस... कॉफी विद करण पर अनन्या पांडे ने सुनाई बचपन की कहानी
Image Credit: अनन्या पांडे के डांस परफॉर्मेंस का मजेदार किस्सा, करण जौहर भी नहीं रोक पाए हंसी (Koffee With Karan)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी मस्ती और बेबाक अंदाज को लेकर खूब चर्चा में हैं. वह एंटरप्रेन्योर अनन्या बिड़ला के साथ करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आईं. इस शो में बातचीत के दौरान अनन्या ने अपने बचपन का एक बेहद मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ मिलकर सुपरस्टार ऋतिक रोशन के सामने डांस किया था और उन्हें अपना पहला प्यार भी बताया.

अनन्या पांडे ने शो पर अपने बचपन की यादें ताजा करते हुए कहा कि एक बर्थडे पार्टी में जब ऋतिक रोशन जाने वाले थे, तब वह और उनकी सहेलियां दौड़कर उनके पास गईं. अनन्या ने कहा कि उन्होंने ऋतिक से 'अंकल' कहकर रिक्वेस्ट की कि प्लीज वह रुक जाएं क्योंकि वे उन्हें 'धूम मचाले' पर डांस दिखाना चाहती हैं. अनन्या के मुताबिक, ऋतिक वहां बैठ गए और फिर उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर 'धूम मचाले' और 'क्रेजी किया रे' जैसे गानों पर तीन बार डांस किया.

डांस देख थक गए थे ऋतिक

अनन्या पांडे ने हंसते हुए यह भी बताया कि लगातार तीन बार परफॉर्मेंस देखने के बाद ऋतिक रोशन काफी थके हुए से लग रहे थे. आईएएनएस के अनुसार, अनन्या ने मजाक में कहा कि आखिर में ऐसा लग रहा था मानो ऋतिक मन ही मन सोच रहे हों कि वह अब इसे और नहीं देख सकते. हालांकि, अनन्या और उनकी दोस्तों को डांस करते हुए खूब मजा आया था. यह किस्सा सुनकर शो के होस्ट करण जौहर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने कहा कि वह अनन्या को ऋतिक से 'अंकल' कहते हुए आसानी से इमेजिन कर सकते हैं.

 

 

फर्स्ट क्रश थे ऋतिक रोशन

बातचीत के आगे बढ़ने पर अनन्या पांडे ने कहा कि ऋतिक रोशन उनके 'पहला प्यार' थे. मस्ती-मस्ती में उन्होंने यह भी कह दिया कि उनका पहला शब्द 'ऋतिक' था, लेकिन अगले ही पल उन्होंने साफ किया कि वह बस थोड़ा ड्रामा करके बोल रही थीं. अनन्या ने तुरंत अपनी बात सुधारते हुए कहा कि यह उनका पहला शब्द नहीं था, बल्कि वह थोड़ा नाटकीय अंदाज में कह रही थीं. उन्होंने बताया कि बचपन में वह जिन बर्थडे पार्टियों में जाती थीं, वहां अक्सर ऋतिक रोशन मौजूद होते थे और उन्हें देखते ही वह 'ऋतिक' बोल पड़ती थीं. अनन्या ने माना कि आज भी ऋतिक को देखकर वह हैरान और खुश हो जाती हैं.

'कॉल मी बे 2' में दिखेंगी अनन्या

बचपन की मस्ती और पुराने किस्सों के अलावा अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले शो 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी. इस सीरीज में उनके साथ कई जाने-माने कलाकार दिखाई देंगे. 'कॉल मी बे' सीजन 2 में श्रुति हासन, वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More