App

मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम: 3 दिन बारिश के आसार...घर निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट

MP Weather Update: भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और एक नए साइक्लोनिक सिस्टम के सक्रिय होने के कारण 15 से 17 अक्टूबर के बीच मध्य प्रदेश के लगभग 20 जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम: 3 दिन बारिश के आसार...घर निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट
Image Credit: मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के बावजूद मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के उत्तरी हिस्से में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और एक साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय हो गया है. इनके असर से 15 से 17 अक्टूबर के बीच राज्य के लगभग 20 जिलों में तेज हवाएं चलने, आंधी आने और बारिश होने की संभावना है.  इसलिए, मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है, क्योंकि मौसम में इस बदलाव से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं.

एमपी में तीन दिन बारिश का अलर्ट!


यह बदलाव 15 और 16 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में शुरू होगा, और 17 अक्टूबर को रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग तक फैल जाएगा. खास बात यह है कि 17 अक्टूबर को ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, बालाघाट और डिंडौरी सहित 20 प्रमुख जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का मुख्य असर देखने को मिलेगा. यानि पूरे राज्य में तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने आज, 15 अक्टूबर को श्योपुर, मुरैना और भिंड में हल्की बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में काफी गिरावट आएगी.

यहां खिलेगी धूप


इसके अलावा आज भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी.

मिलाजुला मौसम


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों के रुझानों को देखें तो अक्टूबर के महीने में आमतौर पर गर्म मौसम, बारिश और हल्की ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिलता है. हालांकि, इस बार भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों के लोगों को बारिश से पूरी राहत मिलेगी और इन क्षेत्रों के लिए कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

मध्य प्रदेश में मौसम में अचानक आए बदलावों ने एक बार फिर किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. अक्टूबर में मानसून के आधिकारिक तौर पर लौटने के बाद भी मौसम में हो रहे ऐसे बदलाव फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. जिन 20 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहां के किसानों को सलाह दी जाती है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दें या अचानक होने वाली बारिश से बचाने के लिए उन्हें तिरपाल से ढक दें.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More