App

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: बस्तर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट! ठंडी हवाओं से लुढ़केगा पारा

Chhattisgarh Weather Update: दक्षिणी छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कल (15 अक्टूबर) से गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी.

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: बस्तर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट! ठंडी हवाओं से लुढ़केगा पारा
Image Credit: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: बस्तर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट!

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. राज्य से मानसून आधिकारिक तौर पर विदा हो चुका है और पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क था, लेकिन उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक सक्रिय ट्रफ लाइन ने मौसम के सिस्टम को बदल दिया है. इसके कारण कल यानी 15 अक्टूबर से बस्तर संभाग के कई इलाकों में आंधी- बारिश, तेज हवाओं  और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है.

ठंडी हवाओं से लुढ़केगा पारा
इस मौसम प्रणाली के गुजरने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जिससे राज्य में काफी ठंडक महसूस होगी. मौजूदा तापमान की बात करें तो रायपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.2°C दर्ज किया गया है, जहां लोग तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. इसके उलट, अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6°C दर्ज किया गया है, जो हल्की ठंड की शुरुआत का संकेत है.

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को राज्य में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है और अगले दो दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने की उम्मीद है. हालांकि, बाकी इलाकों में मौसम साफ रहेगा. मौसम में यह बदलाव उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से हो रहा है. इसके चलते राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. रायपुर में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जहां अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की संभावना है.

बस्तर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट!
लेकिन 15 अक्टूबर से दक्षिणी छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर संभाग में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. जैसे-जैसे इस मौसम प्रणाली का असर कम होगा और उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज होंगी, तापमान गिरेगा, जिससे पूरे राज्य में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी.

बस्तर संभाग में आंधी-बारिश और तेज हवाओं और बिजली गिरने की नई चेतावनी को देखते हुए, लोगों को अगले दो दिनों तक विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे या असुरक्षित जगहों पर खड़े होने से बचें और सुरक्षित आश्रयों में रहें. मौसम बदलने के दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह भी दी जाती है, क्योंकि लोगों को वायरल बुखार और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए, अपनी सेहत पर खास ध्यान देना जरूरी है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More