SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

TI दिलीप पुरी हत्याकांड: आरोपी ड्राइवर गजेंद्र के पिता-दादा पुलिस से रिटायर, छोटा भाई रंगदार; गिरफ्तारी के बाद शॉर्ट एनकाउंटर

देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत और सह आरोपी धीरज मंडलोई का अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शॉर्ट एनकाउंटर किया है.

Written By Sumit Rai
Published: Nov 04, 2026, 09:45 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 09:54 AM IST
Image Credit: शॉर्ट एनकाउंटर में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है.
Join

मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने के मामले में पकड़े गए आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है. अक्कू को आलीराजपुर से पकड़ा गया था, जिसके बाद पुलिस उसे लेकर खातेगांव थाने जा रही थी. इस दौरान देवास के पास बरोठा मार्ग पर आरोपी ड्राइवर ने पुलिस को चकमा देकर भागने और पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर हमला करने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने पहले चेतावनी दी और फिर जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद उसके दाहिने पैर में गोली लगी. आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

खास बात यह है कि आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू का पारिवारिक बैकग्राउंड कानून से जुड़ा रहा है. अक्कू के पिता और दादा दोनों पुलिस विभाग से रिटायर हैं. हालांकि, अक्कू और उसके छोटे भाई बिल्कुल अलग निकले और गैर-कानूनी कामों में लग गए. रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्कू का छोटा भाई रंगदारी के मामलों में सक्रिय बताया जा रहा है.

दो आरोपियों के शॉर्ट एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली

हत्याकांड के मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत के अलावा सह आरोपी धीरज मंडलोई का पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शॉर्ट एनकाउंटर किया है. दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है. पुलिस दोनों को देवास SIT की टीम आलीराजपुर गिरफ्तार कर से देवास ला रही थी. इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए.मुख्य आरोपी अक्कू को इंदौर रेफर किया गया है, जबकि सह आरोपी का देवास में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- कौन पड़ा था TI दिलीप पुरी के पीछे? शहीद की पत्नी कविता पुरी का छलका दर्द, सरकार के सामने रखी कई मांगे

पहला घटनाक्रम राजोदा और बरोठा के बीच सामने आया, जहां पुलिस वाहन का टायर पंचर होने के दौरान मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया. इसी बीच उसने एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और भागने लगा. आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. छीनी गई सर्विस रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई। घायल आरोपी को देवास जिला अस्पताल से इंदौर के अरविंदो अस्पताल रेफर किया गया है.

ये भी पढ़ें- शहादत पर रो पड़ा पूरा गांव: तिरंगे में लिपटे TI दिलीप पुरी को नम आंखों से विदाई; लिपटकर बिलख पड़े मां-पत्नी-बच्चे

वहीं, दूसरा शॉर्ट एनकाउंटर देवास के बीएनपी थाना क्षेत्र में हुआ. यहां सह आरोपी धीरज मंडलोई ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में धीरज के पैर में गोली लगी. फिलहाल आरोपी का देवास जिला अस्पताल में इलाज जारी है. देवास सीएसपी सुमित अग्रवाल ने दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर की पुष्टि की है. खातेगांव TI दिलीप पुरी की हत्या के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है.

शराब तस्करी रोकने पहुंचे थे दिलीप पुरी, आयशर वाहन ने कुचला

देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी हरदा से गुजरात जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ने के लिए पहुंचे थे. घटना रविवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हरदा-नेमावर हाईवे की है, जब अवैध शराब तस्करी की सूचना मिलने पर दिलीप पुरी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे. इसी दौरान शराब से भरे आयशर वाहन के चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया. वाहन का पिछला पहिया टीआई के ऊपर से गुजर गया. गंभीर रूप से घायल दिलीप पुरी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. (इनपुट- कमल सोलंकी)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES