App

'दोषियों को फांसी हो...', शहीद TI की पत्नी कविता पुरी का छलका दर्द, सरकार के सामने रखी कई मांगे

धार जिले के रहने वाले टीआई दिलीप पुरी के शहीद होने के बाद पूरे गांव में मातम सा पसरा हुआ है. वहीं उनकी पत्नी ने ZEE NEWS की टीम से खास बातचीत की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

'दोषियों को फांसी हो...', शहीद TI की पत्नी कविता पुरी का छलका दर्द, सरकार के सामने रखी कई मांगे
Image Credit: ZEE CREATIVE

मध्य प्रदेश के धार जिले के शहीद टीआई दिलीप पुरी के पैतृक गांव में मातम सा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भी उनके गांव बरमंडल पहुंचकर परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी. उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है. वहीं मौके पर मौजूद टीआई दिलीप पुरी की पत्नी कविता पुरी ने उनसे कई मांग की. उन्होंने ZEE NEWS की टीम से खास बातचीत की.

कविता पुरी ने कहा कि उनके पति की हत्या के मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि ठेकेदार, ट्रक मालिक और ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ड्राइवर को फांसी की सजा दी जाए.

सरकार के सामने रखी मांग

साथ ही, उन्होंने यह भी मांग की कि सरकार उनके दोनों बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाए. उनका बेटा जिस स्कूल में अभी पढ़ रहा है, उसी स्कूल में उसकी पढ़ाई जारी रखी जाए और बेटी की MBBS की पढ़ाई पूरी कराई जाए. इसके अलावा, उन्होंने पास में स्थित एक स्कूल का नाम उनके पति दिलीप पुरी के नाम पर रखने और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की. कविता पुरी चाहती हैं कि मुख्यमंत्री स्वयं स्कूल पहुंचकर प्रतिमा का उद्घाटन करें.

सेंधवा नेता पर क्या बोलीं ?

इतना ही नहीं कविता पुरी ने यह भी बताया कि सेंधवा के कुछ लोग एक मामले को लेकर उनके पति के पीछे पड़े हुए थे. उन्होंने कहा कि सेंधवा के एक नेता ने सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि वे दिलीप पुरी को नहीं छोड़ेंगे और आगे तक उनके पीछे पड़े रहेंगे.

ये भी पढ़ेंः शहीद TI के पैतृक गांव पहुंचे डिप्टी सीएमः परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, 3 मांगों पर CM से करेंगे चर्चा

कविता ने आगे क्या कहा ?

उन्होंने कहा कि उस दौरान उनके पति काफी परेशान रहते थे और उन्हें सरकार के माध्यम से भी परेशान किया जा रहा था. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पति ने कभी अपनी जान को खतरा होने की बात उनसे नहीं कही थी. कविता पुरी ने संदेह जताया कि सेंधवा का वही नेता इस मामले में कुछ कर सकता है, लेकिन उन्होंने नेता का नाम नहीं बताया.

(रिपोर्टः कमल सोलंकी, धार)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More