)
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. फैमिली मैसेज सुनकर घरवाले काफी इमोशनल हो गए. शो के शुरुआत में यंग अरिशफा की पढ़ाई पर कमेंट होता है. वहीं स्काउट अरिशफा की हाइट का मजाक भी बनाता है. जिस बाद से अरिशफा नाराज हो जाती है. यंग और स्काउट के बीच लड़ाई होती है.
यंग काजी से बोलता है कि वह आम्रपाली पर कमेंट करना बंद कर दें. यंग काजी को बोलते हैं कि वह आम्रपाली को बच्चा बेचने वाली बात मत बोलो ये अच्छा नहीं लगता है. यंग और काजी के बीज काफी बहस हो जाती है. आखिरी में स्काउट, यंग और आम्रपाली तय करते हैं आज के बाद वह अरिशफा के बारे में बात नहीं करेंगे.
बिग बॉस घरवालों को कैप्टेंसी टास्क देते हैं. बिग बॉस घरवालों से बोलते हैं उनके घर से लेटर्स आए हैं. लेटर पाने के लिए घरवालों को कुछ त्याग करना पड़ेगा. मनीष टास्क शुरू करते हैं. बिग बॉस बोलते हैं कि काजी की फैमिली से मैसेज और लाइफलाइन वापस पाने में से किसी एक चीज को चुन सकते हैं. मनीष काजी की फैमिली के मैसेज को चुनते हैं. काजी परिवार का मैसेज सुनकर इमोशनल हो जाते हैं.
गुल्लू को कनिका की फैमिली का मैसेज मिलता है. बिग बॉस गुल्लू की उनकी दो लाइफलाइन बचाने और कनिका के मैसेज में से एक चीन चुनने को बोलते हैं. जब गुल्लू कनिका के लिए अपनी लाइफलाइन त्याग करने का फैसला करता है तो कनिका काफी इमोशनल हो जाती है. कनिका अपने पापा का मैसेज सुनकर रो पड़ती है. गुल्लू कहते हैं मैंने तीन रिएलिटी शो अपने दम पर किए हैं और ये चौथा है, लाइफलाइन आते-जाते रहंगे. वहीं कनिका अपने पिता का मैसेज सुनकर रोती है और हंसती भी है. कनिका को उनकी बहन और भाई का भी मैसेज मिलता है. परिवार से मिले मैसेज को सुनने के बाद वह गुल्लू को गले लगा लेती हैं.
आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि लव की मां माही के लिए मैसेज भेजेंगी. वह माही के खिलाफ बोलती है, माही को बुरा लगता है. उनके लगता है कि बिग बॉस जानबूझकर उन्हे निगेटिव दिखा रहे हैं. जिसके बाद वह रोने लगती हैं. इतना ही नहीं वह शो छोड़ने का फैसला करती हैं.
इसे भी पढ़ें- लौटेगा मोरपुर का शाही अंदाज: एक बार फिर महाराजा के किरदार में नजर आएंगे ईशान खट्टर, 'द रॉयल्स 2' की शूटिंग शुरू